24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा भगोरिया, सरकार का बड़ा फैसला

Bhagoria- कैबिनेट ने इसे राष्ट्रीय पर्व के मनाए जाने की मंजूरी दे दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Big decision to celebrate Bhagoria as a national festival

Big decision to celebrate Bhagoria as a national festival

Bhagoria- मालवा के आदिवासियों के प्रमुख उत्सव भगोरिया को अब राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। प्रदेश में इसे अब राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाएगा। सीएम मोहन यादव ने मंगलवार को विधानसभा में यह बात कही। उन्होंने सदन को बताया कि
जनजातीय क्षेत्रों में मनाए जाने वाले मालवा के भगोरिया लोकपर्व के संबंध में सरकार ने यह फैसला लिया है। कैबिनेट ने इसे राष्ट्रीय पर्व के मनाए जाने की मंजूरी दे दी है।

राज्य सरकार कृषि कैबिनेट कराने की घोषणा कर चुकी है। इस संबंध में सीएम मोहन यादव ने कहा कि इनकी तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि भगोरिया उत्सव के दौरान ही कृषि कैबिनेट आयोजित की जाएगी। सीएम मोहन यादव ने बताया कि यह बैठक प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों बड़वानी, धार और झाबुआ में रखी जाएंगी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया।

उड़द के उत्पादन में बढ़ोत्तरी के प्रयास

सीएम मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार उड़द के उत्पादन में बढ़ोत्तरी के प्रयास कर रही है। इसके लिए उड़द के उपार्जन पर किसानों को 600 रुपए प्रति क्विंटल बोनस के रूप में दिए जाएंगे। सीएम ने सरसों के लिए भावांतर योजना के तहत भुगतान करने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि सरसों उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। किसानों के हित में कैबिनेट ने अनेक योजनाओं को मंजूरी दी है।