
Commissioner issues strict instructions for tax collection in urban bodies in MP
MP Commissioner- एमपी के नगरीय निकायों में कर वसूली के लिए सख्ती की जा रही है। इस संबंध में आयुक्त द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने निकायों में कर वसूली के लिए 25 फरवरी को विशेष शिविर लगाने को कहा है। आयुक्त ने कहा कि सभी निकाय चरण बद्ध रूप से निर्धारित प्रतिशत के अनुसार वसूली सुनिश्चित करें। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा सभी नगरीय निकायों में कर एवं अन्य राजस्व वसूली के लिए विशेष शिविर में नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।
प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास आयुक्त संकेत भोंडवे ने सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों को राजस्व वसूली का लक्ष्य शीघ्र एवं निर्धारित समय में प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बकाया कर एवं शुल्क की वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
आयुक्त संकेत भोंडवे ने कहा कि वसूली की कार्यवाही डिजिटल माध्यम से की जाए तथा प्रगति की जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर अध्यतन हो। सभी निगरीय निकायों को प्रभावी कार्य योजना बनाकर विशेष अभियान संचालित कर समय पर लक्ष्य प्राप्त करने के लिये आवश्यक प्रशासन कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
Published on:
24 Feb 2026 08:43 pm
