25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DEO के स्पष्ट निर्देश: होली पर नहीं होगी कोई परीक्षा, 10 मार्च को होंगे एग्जाम

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला शिक्षा अधिकारी ने रोक लगा दी है। होली के दिन परीक्षा रखने वाले स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं सभी परीक्षाएं 10 मार्च या उसके बाद आयोजित की जाएं।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

एआई जनरेटेड फोटो

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निजी स्कूलों द्वारा कक्षा 6 से 8 तक की परीक्षाएं आयोजित किए जाने से परेशान अभिभावकों और विद्यार्थियों को आखिरकार राहत मिल गई है। पत्रिका द्वारा 23 फरवरी को प्रकाशित खबर रंग में भंग डालेगा इम्तेहान, होली की हुड़दंग के बीच बच्चे देंगे परीक्षा के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। खबर प्रकाशित होते ही जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने मामले को गंभीरता से लिया और सीबीएसई स्कूलों को तत्काल निर्देश जारी किए।

होली जैसे त्योहार में परीक्षा आयोजित करना अनुचित

डीईओ ने स्पष्ट कहा कि होली जैसे प्रमुख त्योहार के दिन परीक्षा आयोजित करना छात्रों के हित में नहीं है, इसलिए परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया जाए। निर्देश मिलते ही शहर के कई सीबीएसई स्कूलों ने मंगलवार को संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया। कुछ स्कूलों में 4 मार्च को परीक्षा प्रस्तावित थी, उसे अब 10 मार्च या अन्य तारीख को आयोजित किया जाएगा। कुछ स्कूलों ने अन्य तिथियों में भी आंशिक बदलाव किया है ताकि त्योहार के दौरान बच्चों और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दरअसल, शहर के आधा दर्ज से अधिक निजी स्कूलों ने तीन और चार मार्च को परीक्षा का शेड्यूल तय कर दिया था। वहीं, इससे पहले एमपी बोर्ड और सीबीएसई ने परीक्षा तारीख में सुधार किया था। जिसको लेकर सवाल उठे थी कि होली के दिन सड़क लोग रंग-गुलाल खेलते हैं। ऐसे में परीक्षा सेंटर तक बच्चे कैसे पहुंचेंगे।

परीक्षा का कार्यक्रम एक माह पहले तैयार होता है। त्योहार सहित सभी तारीख तय होती है। ऐसे में होली और धुलेंडी पर परीक्षा आयोजित करने पर सवाल भी उठने लगे हैं। स्कूल प्रबंधन से मामले में शिकायतें हो चुकी हैं।