25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में अब घर बैठे जमा होगा टैक्स, सिर्फ QR करना होगा स्कैन

MP News: मध्यप्रदेश में राजस्व वसूली के लिए नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से बड़ी पहल की शुरूआत की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति सुधारने और राजस्व वसूली को डिजिटल बनाने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने बड़ी पहल की है। आयुक्त संकेत भोंडवे ने पहली बार आधिकारिक क्यूआर कोड जारी किया है, जिससे करदाता अब घर बैठे ही ऑनलाइन बकाया राशि जमा कर सकेंगे। संचालनालय ने सभी निकायों को समयबद्ध लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ प्रशासनिक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

दिए गए सख्त निर्देश

वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिजिटल मॉनिटरिंगः पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल निगरानी की जाएगी। पोर्टल अपडेटः निकायों को प्राप्त होने वाली राशि और प्रगति की जानकारी नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।

लगेगा विशेष शिविर

इस अभियान को गति देने के लिए बुधवार(25 फरवरी) को प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बकाया कर जमा करने के लिए एक सुलभऔर पारदर्शी मंच प्रदान करना है।