
मार्च शुरु होते ही एमपी में होगी बारिश (Photo Source- Patrika)
Weather Update : कई दिनों के बाद मध्य प्रदेश वासियों खासकर यहां के किसानों के लिए राहत की खबर है। खबर ये है कि, बुधवार को कही भी प्रदेश में बारिश का अलर्ट नहीं है, यानी आज मौसम साफ रहेगा। वहीं, 27 फरवरी से नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 01 और 02 मार्च को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला है। बीते दो दिनों में 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे, इससे किसानों की फसलों पर असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेशभर में कहीं भी बारिश के आसार नहीं जताए गए है।
प्रदेश में 27 फरवरी को नया सिस्टम सक्रीय हो रहा है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है। यानी मार्च की शुरुआत में पानी गिरने की संभावना है। 01 और 02 मार्च को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
बात करें बीते 24 घंटों की तो प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज हुई। इनमें इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अनूपपुर मंडला, बालाघाट, बैतूल, खंडवा, सीहोर, सिवनी, डिंडोरी, रायसेन और रतलाम में मौसम बदला रहा। कहीं आंधी के साथ बारिश हुई तो कहीं ओले भी गिरे हैं।
प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। इनमें सबसे कम तापमान पचमढ़ी में रिकॉर्ड हुआ। यहां न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। इससे अदिक मंदसौर में 10.9 डिग्री, शाजापुर में 11.5 डिग्री, चित्रकूट में 11.7 डिग्री, राजगढ़ में 12 डिग्री, खजुराहो में 12.2 डिग्री और दतिया में 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Published on:
25 Feb 2026 09:53 am
