17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News : बच्चों के साथ मिलकर महिला ने उड़ाई मंदिर की दानपेटी, देंखे VIRAL VIDEO

Bhopal Crime News : एमपी की राजधानी भोपाल में एक महिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर मंदिर की दानपेटी ही पार कर दी और कबाड़ी को बेच दी।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal mandir chori

एक महिला अपने दोनों बच्चों के साथ मंदिर से दानपेटी चुरा रही है

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसी घटना सामने आई है। जो आपको हैरात में डाल सकती है। शहर के शाहपुरा स्थित हनुमान मंदिर में एक महिला ने दो बच्चों के साथ दानपेटी सहित अन्य सामान चुरा लिया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस आरोपी महिला तक पहुंच गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 14 मई की बताई जा रही है। इस पर पुलिस ने 20 मई को मामला दर्ज किया है। यह मामला शाहपुरा के दूरसंचार कॉलोनी हनुमान मंदिर का है। इस मंदिर में एक महिला दो बच्चों के साथ पहुंची थी। उसी वक्त वहां मौजूद दानपेटी और अन्य सामान चुराकर घटना को अंजाम दे दिया।

झोले में भर ले गई दानपेटी


वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि मंदिर में जो दान पेटी रखी थी। उसे महिला झोले में भरकर सिर पर रख लिया और मुंह पर कपड़ा बांधकर चली गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब जाकर सच सामने आया। जिस कबाड़ी को दान पेटी बेची गई थी। उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है। महिला हबीबगंज इलाके की रहने वाली बताई जा रही है।