
crime (symbolic photo)
मनीष कुशवाह
भोपाल. प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के आंकड़े परेशान करने वाले हैं। जनवरी से अक्टूबर तक प्रदेश के दस जिलों में 5251 महिलाएं अपराध की शिकार हुईं। इनमें बलात्कार के 1984 तो दहेज हत्या के 146 और दहेज प्रताडऩा के 3121 केस हैं। महिलाओं से होने वाले अपराधों में इंदौर जिला प्रदेश में पहले नंबर पर है। यहां 10 महीने में 890 केस दर्ज हुए। सबसे अधिक 342 मामले बलात्कार के हैं। 848 केस के साथ ग्वालियर दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर भोपाल तो जबलपुर का स्थान चौथा है। दहेज हत्या के सबसे अधिक 32 मामले सागर जिले में दर्ज हुए हैं। बता दें कि 29 नवंबर को हुई समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज सिंह ने मप्र में महिला अपराधों को लेकर चिंता जताई थी और सुरक्षा को और पुख्ता करने के निर्देश दिए थे।
10 जिलों में महिलाओं से अपराध की स्थिति
शहर बलात्कार
इंदौर 342
ग्वालियर 254
भोपाल 315
जबलपुर 192
सागर 174
धार 263
बालाघाट 129
मुरैना 100
देवास 126
राजगढ़ 89
-----------------------------------------
महिलाओं के खिलाफ दहेज प्रताडऩा के केस
इंदौर 529
ग्वालियर 571
भोपाल 467
जबलपुर 290
सागर 205
धार 120
बालाघाट 245
मुरैना 247
देवास 209
राजगढ़ 238
दहेज हत्या के मामलों पर एक नजर
इंदौर 19
ग्वालियर 23
भोपाल 22
जबलपुर 14
सागर 32
धार 06
बालाघाट 07
मुरैना 17
देवास 06
राजगढ़ 00
महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े जनवरी से अक्टूबर 2021 तक।
पुलिसकर्मियों को कर रहे प्रशिक्षित
प्रवेश के 700 से अधिक थानों में संचालित ऊर्जा डेस्क के जरिए महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम का काम किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
देश में छठवां स्थान
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के वर्ष 2020 के आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में मध्यप्रदेश देश में छठवें स्थान पर है। 2020 में यहां 25640 अपराध दर्ज हुए थे।
Published on:
08 Dec 2021 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
