4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रांडेड कपड़ों में शादी में पहुंचकर 40 सेकंड में कर देते थे गायब

एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया कि सिरसपुरा गंजबासौदा निवासी 36 वर्षीय नन्हे उर्फ इकबाल और अटल अय्यूब नगर निवासी 19 वर्षीय दीपक पंथी दोनों मिलकर चोरी करते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rb singh

•

Updated: 8 Jan 2017, 8:31 AM IST

woman thief,

woman thief,

भोपाल.
गौतमनगर थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, ये ब्राडेड कपड़े पहनकर शादी-समारोह में शामिल होते थे। फिर खाना खाते और रेकी कर महज 40 सेकंड में बाइक चोरी कर रफू-चक्कर हो जाते थे। दोनों चोरों की दोस्ती छह माह पहले शराब के ठेके पर हुई थी। अनाप-शनाप हरकतों के कारण घरवालों ने बेघर कर दिया तो बाइक चोरी करने लगे। इनसे 14 बाइक जब्त हुई हैं।




एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया कि सिरसपुरा गंजबासौदा निवासी 36 वर्षीय नन्हे उर्फ इकबाल और अटल अय्यूब नगर निवासी 19 वर्षीय दीपक पंथी दोनों मिलकर चोरी करते थे। दोनों ने मिलकर राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्र और विदिशा कोतवाली से 14 बाइक चोरी की, लेकिन बेच नहीं पाए। बाइक बेचने के लिए फर्जी कागजात बनावाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। जब जेब में खर्चे के लिए रुपए नहीं बचे तो एक बाइक को औने-पौने दाम में बेचने के लिए ग्राहक खोज रहे थे। इस बीच पुलिस ने प्रेम नगर रेलवे फाटक के समीप से नन्हे उर्फ इकबाल को दबोच लिया। पूछताछ में उसने दीपक पंथी के साथ बाइक चोरी की 14 वारदात करना कबूल लिया।


मणप्पुरम गोल्ड में गिरवी रख दिए चोरी के जेवरात

कोहेफिजा और शाहजहांनाबाद पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है, जिन्होंने चोरी की छह वारदात का खुलासा किया है। चोरों ने चोरी किए जेवरात मणप्पुरम गोल्ड में 27 ग्राम सोना 75 हजार में गिरवी रख दिया था। गांधीनगर निवासी राजू उर्फ राजकुमार अहिरवार दोस्त् शांति नगर निवासी नरेंद्र लखेरा के साथ मिलकर चोरी करता था।

चोरी की बाइक से भर रहा था फर्राटे
भोपाल. पुलिस ने एक चोर को चोरी की बाइक से फर्राटे भरते हुए दबोचा है। उससे चोरी की तीन बाइक और एक एक्टिवा जब्त की है। जहांगीराबाद टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार शाम बरखेड़ी फाटक के पास एक युवक चोरी की बाइक से घूम रहा है। घेराबंदी कर युवक से पूछताछ की। युवक ने बाइक चोरी करना कबूल लिया। पुलिस ने युवक का नाम घोड़ा नक्कास निवासी अयाज पिता अजीज खान बताया है। अदालत ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया।