4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनदेखी : राज्य पशु चिकित्सालय का मामला, दो साल से चल रहा काम

करोड़ों की मशीनें लगी, चलाने वाले गायब, लोकार्पण की तैयारी

2 min read
Google source verification
hospital

भोपाल। राज्य पशु चिकित्सालय के हाल, भोपाल राज्य पशु चिकित्सालय में नए मशीनों के साथ हाइटेक इलाज की व्यवस्था हो गई। इसके बाद अब लोकार्पण की तैयारी चल रही है। लेकिन इस बीच करोड़ों की लागत से लगाई गई मशीनों को चलाने वाले कर्मचारी नहीं मिल पाए। ऐसे में इसमें सुधार के हुआ खर्च बर्बाद साबित होगा। बजट धरा का धरा रह जाएगा। पशुओं के इलाज के लिए अस्पताल को करीब 15 करोड़ की लागत से हाइटेक किया जा रहा है। ये प्रदेश के पहले ऐसे अस्पतालों में शामिल होगा जहां इस तरह की सुविधाएं हैं। मशीनें भी सभी ब्लॉक में लग चुकी हैं। जिनकी जांच भी हो गई।

लेकिन रोजमर्रा में इनका मशीनें सारी चालू हैं, काम भी चल रहा है। मुख्य अतिथियों से समय मिलते ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। संचालन करने वाला स्टाफ अस्पताल के पास नहीं है। ये हैं हालत....वर्तमान में राज्य पशु चिकित्सालय में पांच डॉक्टरों सहित करीब 35 लोगों का स्टाफ है, रोजाना 300 से 350 ओपीडी आती है। जबकि हाइटेक अस्पताल के शुरू करने के लिए 80 कर्मचारियों की जरुरत है। जिसमें स्थाई स्टाफ ही करीब 20 लोगों का होना चाहिए। पदों का प्रस्ताव 2015 से स्वीकृति के लिए गया हुआ है। अप्रैल में इसका रिमाइंडर भी बनाकर दे दिया गया है, लेकिन फाइल पर कोई काम नहीं हुआ है, जबकि मई, जून तक इसका लोकार्पण होने की संभावना बताई जा रही है।

निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मशीनों की टेस्टिंग भी हो चुकी है। लोकार्पण जल्द होने वाला है। इसके संचालन के लिए स्टाफ की मांग तो हम लम्बे समय से कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी रिमाइंडर दिया है।
-डॉ. एचएन साहू, राज्य पशु चिकित्सालय

मशीनें सारी चालू हैं, काम भी चल रहा है। मुख्य अतिथियों से समय मिलते ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। स्टाफ की समस्या तो है, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। लोकार्पण के बाद समस्या आती है तो उसे व्यवस्थित किया जाएगा।
-आरके रोकड़े, संचालक, पशु पालन विभाग