आपको बता दें कि, शहर के 60 फीसदी हिस्से में नगर निगम 12 से 15 मई तक कोलार पाइप लाइन से पानी सप्लाई नहीं कर पाया था। CM शिवराज सिंह चौहान, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह की फटकार और कांग्रेसियों के बाद सप्लाई शुरू तो हुई, लेकिन परेशानी पूरी तरह से दूर नहीं की गई। पिछले 3 दिन से नलों से मटमैला पानी आ रहा है। कई इलाकों में पीने का पानी तो दूर इस्तेमाल का पानी तक नहीं है। मंगलवार को भी यह समस्या बरकरार रही।