8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पंप का मैनेजर ही निकला लाखों की लूट का मास्टर माइंड, इस शातिराना ढंग से रची थी साजिश

-पेट्रोल पंप पर 4 लाख की लूट का खुलासा-पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार-पंप मैनेजर के साथ कर्मचारी भी थे वारदात में शामिल-पुलिस ने 24 घंटे में किया वारदात का खुलासा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 May 2022, 5:08 PM IST

News

पेट्रोल पंप का मैनेजर ही निकला लाखों की लूट का मास्टर माइंड, इस शातिराना ढंग से रची थी साजिश

देवास. मध्य प्रदेश के देवास जिले के पीपलरावां थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले इलासखेड़ी रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ और 4 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस लूट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3.95 लाख रुपए बरामद किये गए हैं। वारदात का मास्टरमाइंड पंप का मैनेजर निकला, जिसने पंप के ही दो कर्मचारियों को अपने साथ मिलाकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि, उन्हें रुपयों की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था। बता दें कि, वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने सबसे पहले ऑफिस में लगा ताला तोड़ा। साथ ही, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी डंडे से तोड़ दिये थे।। हांलाकि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिससे आरोपियों को पहचान हो गई। बताया जा रहा है कि, घटना के 24 घंटो के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तार कर वारदात का कबूलनामा लेने के बाद केस क्लोज कर दिया।

यह भी पढ़ें- पानी की तलाश में आए बाघिन और शावक, ग्रामीणों ने पत्थर मार मारकर किया अधमरा, Video Viral


पुलिस गिरफ्त में आरोपी

पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 16 मई की दरमियानी रात्रि को पीपलरावां पुलिस थाने को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम इलासखेडी रोड पर मां बिजासनी किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप के ऑफिस पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पेट्रोल पंप लूट कर ऑफिस में रखे नगदी करीब 4 लाख रूपए चुराकर ले गए है। पुलिस ने अब इस मामले का खुलासा करते हुए धीरज उर्फ अंकित राजपूत निवासी कलवा जिला शाजापुर, विष्णु हाड़ा, गोविंद हाड़ा, बलवंत, जितेंद्र राजपूत ये चारों इलासखेड़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।