
Entrance for addmission in bu session 2024-25: बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी (BU) ने एकेडमिक सेशन 2024-25 के लिए अपने एडमिशन की स्थिति को साफ कर दिया है। बीयू (BU) में इस साल भी यूजी (UG) के साथ पीजी(PG) कोर्स में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (CUET) के स्कोर के आधार पर होंगे। बीयू ने कोर्स का सीट चार्ट भी फाइनल किया गया है। प्रवेश के लिए बीयू ने अपना इंफॉर्मेशन बुलेटिन तैयार करके वेबसाइट पर डाल दिया है। बीयू में सीयूईटी के जरिए दाखिला लेने के लिए किन-किन नियमों का पालन करना है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा ली जाएगी। पीजी के बाद अब सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय एवं स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 26 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में भी सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश होंगे। यहां नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थी चार वर्षीय इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (आईटीईपी) में दाखिले ले सकेंगे। इसके अलावा प्री शास्त्री (11वीं-12वीं), शास्त्री (बीए), आचार्य (एमए), शिक्षाशास्त्री (बीएड), शिक्षाचार्य (एमएड) में भी सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा सीयूईटी (CUET) पीजी(PG) का आयोजन 11 से 28 मार्च तक किया जाएगा। यह परीक्षा एक दिन में तीन पाली होगी। वहीं यूजी (UG) की परीक्षा 15 से 31 मई के बीच संभावित है।
Published on:
03 Mar 2024 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
