2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभी में जर्मन लीग की तैयारी में जुटा हूं: देवंद्र वाल्मीकि

भारतीय हॉकी टीम के मिडफिल्डर ने कहा  

2 min read
Google source verification
news

अभी में जर्मन लीग की तैयारी में जुटा हूं: देवंद्र वाल्मीकि

भोपाल. भारतीय हॉकी टीम के मिड फिल्डर खिलाड़ी ने कहा कि वे अभी तैयारियों के लिए हॉकी लीग मेें फोकस कर रहे हैं। वे हाल ही में कनाडा में खेली गई लीग में चैंपियन बनकर लौटें हैं। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही महापौर ट्रॉफी दीनदयाल उपाध्याय गोल्ड कप पुरुष हॉकी में महापौर इलेवन टीम से खेल रहे इस खिलाड़ी ने पत्रिका से बताया कि फिलहाल मैं जर्मनी लीग की तैयारी कर रहा हूं। मैं इस लीग में दो सालों से खेल रहा हूं। यहां मेरे खेल को पंसद भी किया जा रहा है। मैं ग्रॉस क्लाट बैकेट टीम से खेल रहा हूं।

गेम इंप्रूवमेंट में मिलती है मदद

2016 ओलंपिक में भारतीय टीम के सदस्य रह चुके इस खिलाड़ी ने बताया कि जर्मनी वल्र्ड चैंपियन है। इसलिए वहां जाकर लीग मैचेस खेलकर गेम में इंप्रूवमेंट आती है। टे्रंनिंग का स्तर ऊंचा होता है। फिटनेस बढिय़ां होती है।

भाई युवराज को किया फालो
26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बताया कि मैंने हॉकी बड़े भाई युवराज वाल्मीकि से ही सीखी हैं। मैं उन्हे अपना आइडियल मानता हूं। खेल में जब भी मैं कुछ गलतियांं करता था तभी वो मुझे डाट लगाते थे। मैदान में जब हम दोनों साथ में होते हैं तो भाई नहीं एक खिलाड़ी के रूप में ही होते हैं। ये दोनों भाई भारत की ओर से वल्र्ड कप में खेलने वाले भाईयों की एकमात्र जोड़ी है। दोनों को 2010 में हेग में हुए वल्र्ड कप के लिए चुना गया था।

12 साल बाद खोला था ओलंपिक में खाता

महाराष्ट्र के देवेंद्र वाल्मीकी ने 2016 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सदस्य बने थे, जिससे उन्होंने 12 साल बाद महाराष्ट्र से खाता खोला था। इससे पहले धनराज पिल्लै ने ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाई थी।

भाई के साथ शुरू किया है हॉकी क्लीनिक
देवेंद्र वाल्मीकि और भारतीय हॉकी स्टार युवराज वाल्मीकि ने मुंबई हॉकी संघ द्वारा आयोजित हॉकी क्लीनिक शुरू किया है। जिससे अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं।