आरोपी साथी फरार आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से इंडियन रॉयल मैट्रिमनी, सर्च रिश्ते, ड्रीम पार्टनर इंडिया, 7 फेरे मैट्रिमनी, संगम विवाह और माय शादी प्लानर नाम से 6 मैट्रिमोनियल बेवसाइट(Matrimonial Scam) तैयार की। इसमें इंटरनेट से किसी भी लड़की की फोटो डाउनलोड कर फर्जी बायोडाटा तैयार कर व्हाट्सएप पर ग्रहक की मांग के अनुसार डाउनलोड की गई फोटो भेजते हैं। फोटो सिलेक्ट करने के बाद उसका फर्जी जानकारी के साथ तैयार किया गया बायो डाटा भेजते हैं। रजिस्ट्रेशन कराकर, रुपए लेकर कॉल सेंटर पर बात करने वाली लड़की का मोबाइल नंबर शेयर करते हैं।