23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरखेड़ा नाथू में बनेगा साइकिलिंग वेलोड्रम, होंगी इंटरनेशल प्रतियोगिताएं

बरखेड़ा नाथू भोपाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का साइकिलिंग वेलोड्रम और स्वीमिंग पूल बनेगा। प्रदेश का पहला साइकिलिंग वेलोड्रम जबलपुर में है। साइक्लिस्ट के लिए वार्मअप जोन और साइकिल रखने के लिए एरिना भी बनेगा।

2 min read
Google source verification
bhopal.jpg

cycling velodrome

भोपाल. खेल विभाग बरखेड़ा नाथू में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स बना रहा है। भूमिपूजन हो चुका है। अब यहां साइकिलिंग वेलोड्रम और स्वीमिंग पूल भी बनेगा। प्रदेश का पहला साइकिलिंग वेलोड्रम जबलपुर में है। उसकी स्थिति ठीक नहीं है। इसीलिए राजधानी में अब अत्याधुनिक साइकिलिंग वेलोड्रम का निर्माण किया जाएगा। साइक्लिस्ट के लिए वार्मअप जोन और साइकिल रखने के लिए एरिना भी बनेगा। इसके अलावा मार्डन स्वीमिंग पूल भी बनेगा जिसमें नेशनल और इंटरनेशन प्रतियोगिताएं होंगी।
क्या है साइकिलिंग वेलोड्रम
ऐसा खास मैदान या इमारत जहां साईकिलों की दौड़ के लिए रास्ता बना हो उसे साइकिलिंग वेलोड्रम कहते हैं। ट्रैक साइक्लिंग एक रेसिंग खेल है जो आमतौर पर विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रैक साइकिलों का उपयोग करके विशेष रूप से निर्मित बैंक वाले ट्रैक या वेलोड्रोम पर आयोजित किया जाता है। भारत में अभी केवल 12 शहरों में ही राष्ट्रीय स्तर के वेलोड्रोम हैं।इंदिरा गांधी खेल परिसर, नई दिल्ली के अलावा, अमृतसर, हैदराबाद, जबलपुर,जयपुर, त्रिवेन्द्रम, इम्फाल, रांची, गुवाहाटी, लुधियाना, पुणे, पटियाला और बीकानेर में ट्रैक हंै। कुरुक्षेत्र में देश का सबसे बड़ा माउंटेन बाइक (एमटीबी) के लिए बीएमएक्स साइकिलिंग ट्रैक बन रहा है।

100 एकड़ में मल्टी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स
बरखेड़ा नाथू में मल्टी स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स 100 एकड़ में बन रहा है। यहां आठ फुटबॉल ग्राउंड, अर्बन प्लाजा, एथलेटिक्स प्रैक्टिस एरिना, एथलेटिक्स स्टेडियम, आउट डोर स्पोट्र्स एरिना, प्रैक्टिस हॉकी फील्ड और हॉकी स्टेडियम भी बनेगा। सेंट्रल ऑफ एक्सीलैंस, पार्किंग एरिया, सर्विस एंटी और फुटसॉल फील्ड भी बनेगी।
करोड़ों का बजट,50 एकड़ जमीन
मप्र सरकार का खेल का बजट 738 करोड़ का है। बरखेड़ा नाथू में इसका आधा खर्च होगा। खेल विभाग को 50 एकड़ जमीन मिली थी। 50 एकड़ अतिरिक्त जमीन मांगी गयी है। अब यहां पर्याप्त जगह होने से कई खेल गतिविधियां एक साथ शुरू हो सकती हैं।
2011 में घोषणा,11 साल टेंडर
2011 के वल्र्ड कप जीतने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। जमीन की तलाश के बाद 2015 में क्रिकेट स्टेडियम के लिए बरखेड़ा नाथू में 50 एकड़ जमीन का आवंटन किया गया।