23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

48 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी की एडवायजरी

MP Weather: मध्यप्रदेश में गर्मी ने किया परेशान, लू का खतरा और बढ़ा, IMD ने जारी किया हीटवेव और लू का अलर्ट, लोगों से अपील गर्मी में रहें सतर्क.. जानें अगले तीन दिन कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

3 min read
Google source verification
MP Weather Update IMD Alert for Heatwave and Loo

MP Weather Update IMD Alert for Heatwave and Loo (photo:patrika creative)

MP Weather Update: गर्मी से मामूली राहत के बाद एक बाद फिर सूरज के अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह मंगलवार के मुकाबले एक डिग्री ज्यादा रहा। पूर्वोत्तर से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिससे लू का खतरा है।

यह सीजन का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा है। नर्मदापुरम और खजुराहो सबसे गर्म रहा है। यहां अधिकतम तापमान 43 रिकॉर्ड किया गया है। अगले 48 घंटे में टूट सकते हैं गर्मी के रिकार्ड: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 48 घंटों में इस सीजन में गर्मी के रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

शहर का पारा 42 डिग्री के पास जा सकता है। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण वातावरण की नमी खत्म हो गई है। इससे लू के हालात बनेंगे। अभी 20 अप्रैल को सीजन का सबसे गर्म दिन 41.8 रहा है।

आज यहां लू की चेतावनी

IMD के मुताबिक गुरुवार को ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी मंडला, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू की चेतावनी जारी की गई है।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में कितना रहा तापमान

  • भोपाल- 40.6 डिग्री सेल्सियस
  • इंदौर- 40 डिग्री सेल्सियस
  • ग्वालियर- 41.2 डिग्री सेल्सियस
  • उज्जैन- 40.9 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर- 41.6 डिग्री सेल्सियस

रात का तापमान 27 डिग्री पार

प्रदेश में अब वॉर्म नाइट की स्थिति भी बनी हुई है। भोपाल समेत मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 25-27 डिग्री के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह वॉर्म नाइट मौसम की स्थिति है। जब रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 या 6.4 डिग्री तक ज्यादा होता है। तो यह वॉर्म नाइट की स्थिति कहलाती है। वहीं जब रात के तापमान में सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा तापमान दर्ज किया जाए तो इसे सीवियर वॉर्म नाइट कहा जाता है।

गर्मी से बचने के लिए एडवायजरी जारी

गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए मौसम विभाग ने बचाव की एडवायजरी भी जारी की है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दिनभर पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। हल्के वजन और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। मौसम विभाग ने इस गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर ध्यान रखने की हिदायत भी दी है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

24 अप्रेल 2026 को इन शहरों में 44 डिग्री से पार हो सकता है तापमान

एमपी के ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में तापमान बढ़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने यहां हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा भोपाल, राजगढ़, विदिशा, खंडवा, जबलपुर, उज्जैन, मंदसौर, शाजापुर, सीहोर, देवास, नीमच, आगर-मालवा, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बैतूल, हरदा, श्योपुर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, कटनी, उमरिया, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में भीषण गर्मी के आसार हैं।

25 अप्रेल को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 25 अप्रेल 2026 को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, निवाड़ी में तापमान 44 डिग्री तक या इससे ज्यादा होने की आशंका है। वहीं भोपाल, इंदौर, शाजापुर, खंडवा, देवास, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, सीहोर, विदिशा, सागर, नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, दमोह, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में भी तापमान 40-42 डिग्री से बढ़कर तेज गर्मी का कारण बन सकता है।

26 अप्रेल को किस शहर में लू का अलर्ट

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन, झाबुआ, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, कटनी, उमरिया, मंडला, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में तापमान 40-42 डिग्री से ऊपर जा सकता है। वहीं यहां तेज गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मऊगंज और रीवा में हीटेवेव का अलर्ट जारी किया गया है।