8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG गैस सिलेंडर के नए रेट जारी: भोपाल में ‘947.50 रुपए’, ग्वालियर में 1025 रुपए

LPG gas cylinder: रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी समय पर नहीं होने, कालाबाजारी और बुकिंग नंबर निरस्त करने जैसे मामलों में उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
LPG gas cylinder:

LPG gas cylinder: (Photo Source - Patrika)

LPG gas cylinder: रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी में हो रही लेटलतीफी के बाद सरकार ने एक बार फिर उपभोक्ताओं की परेशानी को बढ़ा दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर की नई बुकिंग अब भोपाल शहर में 947.50 रुपए में होगी। गैस एजेंसियों ने दाम बढ़ने के बाद ऑनलाइन बुकिंग के लिए नई दरें लागू कर दी हैं। इधर, पुरानी दर पर बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिलने पर भी उपभोक्ताओं को अब नई दर चुकाना होगी। इस बात को लेकर गैसों उपभोक्ताओं में खासी नाराजगी है।

रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी समय पर नहीं होने, कालाबाजारी और बुकिंग नंबर निरस्त करने जैसे मामलों में उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जिला खाद एवं आपूर्ति नियंत्रक के मुताबिक, गड़बड़ी करने वाले गैस एजेंसी संचालकों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में सभी उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी करवाने का प्रबंध भी किया जा रहा है। गैस एजेंसियों के स्टॉक और डिलीवरी रजिस्टर की लगातार चेकिंग कर रहे हैं।

छोटू सिलेंडर भी मिलेगा महंगा

पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 11 रुपए का इजाफा किया गया था, जिससे इसकी कीमत 821.50 हो गई है। उल्लेखनीय है कि सामान्य गैस सिलेंडर अब तक 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें 7 जून से लागू हो गई है। भोपाल में अब 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत 918.50 से बढ़कर 947.50 पर बिकेगा। पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम भी बढ़े हैं। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर 7.50 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं, जबकि सीएनजी करीब 6 रुपए प्रति किलो महंगी हुई है।

जानिए कहां कितने का मिलेगा सिलेंडर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब गैस सिलेंडर 947.50 रुपये का मिलेगा। वहीं इंदौर में सिलेंडर के दाम 970 रुपये हो गए हैं। जबलपुर में एलपीजी सिलेंडर का नया रेट 948.50 रुपये, ग्वालियर में 1025.50 रुपये और उज्जैन में 1001.50 रुपये हो गया है। वहीं पांच किलोग्राम के गैस सिलेंडर पर भी आज 10.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबलपुर में इसके नए रेट 352 रुपये हो गए हैं। 10 किलो ग्राम कंपोजिट सिलेंडर के दाम 675 रुपये हो गए हैं। वहीं कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम 3333.50 रुपये हैं।

दूसरे देशों से कीमतें कम

बताते चलें कि गैस सिलेंडर की कीमत में इस वृद्धि के बावजूद भारत में रसोई गैस की कीमतें हमारे पड़ोसी देशों और दुनिया के कई बड़े देशों की तुलना में अब भी कम हैं। अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस के दाम आसमान छूने के बाद भी आज भारतीय नागरिकों को अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा जैसे समृद्ध देशों की तुलना में सस्‍ता गैस सिलेंडर मिल रहा है।