23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 11 की मौत, 9 जिंदा जले, मैहर दर्शन कर यूपी लौट रहा था परिवार

रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, 9 जिंदा जले, बेकाबू ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा, मैहर में बेटे का मुंडन करवाकर लौट रहा था परिवार, रास्ते में ही आई मौत

2 min read
Google source verification
Mirzapur Rewa National Highway Accident

Mirzapur Rewa National Highway Accident(patrika creative)

Mirzapur rewa national highway accident: यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें बोलेरो में सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा देर रात 9.30 बजे रीवा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर हुआ। सभी लोग मध्य प्रदेश के मैहर से बच्चे का मुंडन करवाकर यूपी लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।

पुलिस के मुताबिक एक तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिससे वह बेकाबू हो गया और आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्राले से जा टकराईं। रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछली और तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्रॉले के बीच में फंस गई।

9 लोग जिंदा जले, नहीं मिला बचने का मौका

हादसे का बाद बोलेरो में लगी आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। अपनी जान बचाने के लिए वह चीखते चिल्लाते रहे। लेकिन अचानक आग लगने के कारण बाहर नहीं निकल सके। एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था, सभी कार के साथ जिंदा जल गए। बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना के नरैना गांव मिर्जापुर के रहने वाले थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाया हाल

हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। आग लगने से बोलेरो में सवार सभी यात्री अंदर ही फंसे रह गए। वे सभी चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोग मदद के लिए भागे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई उनके पास भी नहीं पहुंच पाया।

मैहर से बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार

हादसे का शिकार हुआ परिवार मैहर से 7 साल के बेटे का मुंडन कराकर यूपी लौट रहा था। हादसे में बेटे और उसकी मां की भी मौत हो गई। इसके अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्राले के क्लीनर की भी मौत हो गई है। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।

मिर्जापुर के डीएम के मुताबिक, जिगना थाने नरैना निवासी अरुण सिंह का परिवार 7 साल के बेटे शिवा का मुंडन कराने मध्यप्रदेश के मैहर मंदिर गया था। वहां से लौटते समय हुए हादसे का शिकार हो गया। हादसे में शिवा और उसकी मां वंदना की भी मौत हो गई है। इसके अलावा उनके रिश्तेदार पति-पत्नी और उनकी बेटी की भी नहीं बचे।