10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैनी तूफान के असर से मौसम बदला, कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी

48 घंटे में 12 से अधिक जिलों में धूल भरी आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि की आशंका, फैनी तूफान से कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी...

2 min read
Google source verification
cyclone fani update mausam change

cyclone fani update mausam change

भोपाल. ओडिशा, तमिलनाडु सहित कई राज्यों को डरा रहा तूफान फैनी प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत दे रहा है। उसके असर से राजधानी में दो दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री के नीचे चल रहा है जो 44 डिग्री के करीब पहुंच गया था।

धूल भरी आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश की आशंका

अगले 48 घंटे में 12 से अधिक जिलों में धूल भरी आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक के अनुसार तूफान फैनी के कारण पूर्वी मप्र और दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होते हुए एक ट्रफ लाइन का विस्तार हो रहा है।

फैनी तूफान के असर से मौसम बदला

अभी तक पश्चिम की ओर से आने वाली हवाएं अब उत्तर पूर्व और उत्तर की ओर से आ रही हैं। गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। बुधवार की तुलना में इसमें 0.2 डिग्री की कमी आई। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। इसमें 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुर्ई।

तटवर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी

चक्रवाती तूफान फैनी से बचने के लिए मौसम विभाग ने तटवर्ती इलाकों में चेतावनी जारी कर दी है। खतरनाक तूफान से बचाव की स्थिति में सरकार ने आपातकालीन नंबर जारी कर दिया है। ओडिशा- 06742534177, गृह मंत्रालय- 1938, सिक्युरिटी- 182

तटीय जिलों में यातायात बंद

खतरनाक तूफान से राहत पाने के लिए एनडीआरएफ ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव का काम शुरू किया। भुवनेश्वर, बेरहामपुर, बालूगांव में फैनी का जबर्दस्त असर, कई पेड़ गिरे। रेस्क्यू टीम ने तटीय जिलों में यातायात बंद कर दिया है। पुरी के साथ ही राज्य के ज्यादातर तटवर्ती इलाकों में जोरदार बारिश होने से आसपास के राज्यों का मौसम बदल गया है।

20 साल में अब तक का सबसे खतरनाक तूफान 'फैनी'

ज्वाइंट टाईफून वॉर्निंग सेंटर के मुताबिक 'फैनी' तूफान बीते 20 सालों में अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात साबित हो सकता है। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक पिछले 43 सालों में यह पहली बार है जब अप्रैल में भारत के आसपास मौजूद समुद्री क्षेत्र में ऐसा चक्रवाती तूफान उठा है। इस बार का चक्रवात बंगाल की खाड़ी के गर्म होने से बना है। यह ज्यादा खतरनाक हो सकता है।