
भोपाल. भोपाल में संजय नगर झुग्गी बस्ती को हटाकर उसकी जमीन सरकार से लेने के बाद भास्कर समूह (dainik bhaskar group) ने डीबी मॉल (db mall) के निर्माण में सरकारी जमीन (govenment land) को भी नहीं छोड़ा । मॉल में 1.30 एकड़ सरकारी जमीन दबा ली गई थी। मॉल के लिए शासन ने 5.90 एकड़ जमीन दी थी। लोकायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कराई गई नपती में मॉल के कब्जे में 7.20 एकड़ जमीन पाई गई है। इसे लेकर मॉल प्रबंधन को तहसीलदार ने नोटिस जारी किया था।
1.30 एकड़ सरकारी जमीन पर किया था कब्जा
लोकायुक्त के निर्देश पर वर्ष 2014 में तत्कालीन एसडीएम शहर जीएस धुर्वे के नेतृत्व में जिला प्रशासन की एक टीम ने डीबी मॉल को आवंटित जमीन की नपती की थी। लोकायुक्त ने कई शिकायतों के बाद मॉल की जमीन के सीमांकन के निर्देश दिए थे। सर्वे और नपती के बाद मॉल प्रबंधन का 1.30 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा मिला है। इस जमीन पर रोड किनारे मॉल प्रबंधन ने पार्किंग बना रखी थी। जिला प्रशासन ने नपती के बाद तैयार अपनी रिपोर्ट लोकायुक्त को सौंपी थी। इसके बाद सिटी वृत्त के तहसीलदार द्वारा डीबी मॉल प्रबंधन को अतिरिक्त भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। लोकायुक्त के आदेश के बाद प्रबंधन द्वारा स्वयं कब्जा नहीं हटाने पर जिला प्रशासन द्वारा इसे हटाने की चेतावनी दी गई थी। इसके करीब एक साल बाद मॉल प्रबंधन ने यह जमीन नगर निगम को सौंपी। अब यहां नगर निगम की स्मार्ट पार्किंग संचालित की जा रही है।
देखें वीडियो- भास्कर समूह पर आयकर विभाग की छापेमारी
Updated on:
22 Jul 2021, 6:23 PM IST
Published on:
22 Jul 2021, 6:23 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.