4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में बसाए जाएंगे खतरनाक किंग कोबरा, ब्रीडिंग सेंटर बनाएगी सरकार

Dangerous King Cobras will be settled in MP प्रदेश सरकार यहां किंग कोबरा का घर बनाने का प्लान बना रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 29 Jan 2025, 9:31 PM IST

Dangerous King Cobras will be settled in MP

Dangerous King Cobras will be settled in MP

मध्यप्रदेश को देश दुनिया में टाइगर स्टेट के रूप में जाना जाता है। मन माफिक आबोहवा के कारण यहां के घने जंगलोें में अफ्रीकन चीते भी खूब घूम रहे हैं। अब प्रदेश में खतरनाक सांपों को बसाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश सरकार यहां किंग कोबरा का घर बनाने का प्लान बना रही है। इसके लिए ब्रीडिंग सेंटर COBRA BREEDING CENTER खोला जाएगा जिसके लिए मध्यप्रदेश में कर्नाटक से किंग कोबरा लाए जा रहे हैं। कर्नाटक के जू से किंग कोबरा लाकर इन्हें प्रदेश में बसाया जाएगा।

एमपी में किंग कोबरा विलुप्त होते जा रहे हैं। राज्य सरकार सांपों की इस सबसे खतरनाक प्रजाति की आबादी बढ़ाने के लिए कवायद कर रही है। प्रदेश के जंगलों में किंग कोबरा को बसाया जाएगा। इसके साथ ही राजधानी भोपाल में किंग कोबरा का ब्रीडिंग सेंटर भी खोला जाएगा।

एमपी के वन विभाग ने विलुप्त किंग कोबरा को फिर से बसाने की तैयारी की है। इसके लिए कर्नाटक से कोबरा का जोड़ा बुलाया जाएगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी से इसके लिए मंजूरी भी मिल गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोबरा के इस जोड़े को भोपाल के वन विहार में रखा जाएगा। यहां ब्रीडिंग कर कोबरा को जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: एमपी के अरबपति बिल्डर का हुआ बुरा हाल, धंस गईं आंखें- पिचक गए गाल, देखें सौरभ शर्मा की लेटेस्ट तस्वीर

प्रदेश के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन शुभरंजन सेन बताते हैं कि मध्यप्रदेश में मेंगलुरू के पिलिकुला बॉयोलॉजिकल पार्क से किंग कोबरा लाने की मंजूरी मिल गई है। एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत यह मंजूरी मिली है जिसमें किंग कोबरा के जोड़े के बदले एमपी कर्नाटक को दो टाइगर यानि बाघ देगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश का वन विभाग किंग कोबरा लाने की तैयारी में जुटा है।

कोबरा को भोपाल के वन विहार में रखकर उनकी ब्रीडिंग कराई जाएगी। इसके लिए ब्रीडिंग सेंटर बनाया जाएगा। इस सेंटर में तैयार होने वाले किंग कोबरा को प्रदेश के जंगलों में छोड़ा जाएगा।

किंग कोबरा सांप की सबसे जहरीली प्रजाति है। यह 12 से 18 फीट तक के होते हैं। इसकी उम्र भी अन्य सांपों की अपेक्षा ज्यादा होती है। यह छोटे सांपों को निगल जाता है।