भोपाल। राजधानी साइबर सेल पुलिस ने शेयर ब्रोकिंग कंपनी का डाटा चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनो अरोपीयों ने ब्रोकिंग कंपनी के क्लाइंट्स का गोपनीय डाटा चोरी कर उपयोग कर रह थे। कंपनी की शिकायत पर साइबर सेल पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मुंबई की शेयर ब्रोकिंग कंपनी आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्युरिटीज लिमिटेड का भोपाल के एमपी नगर में कार्यालय है।