
भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्य सरकार ने अब चार लाख 67 हजार पेंशनर्स ( pensioners ) का भी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसके आदेश भी सोमवार को जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले पेंशनर्स को 9 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता था। जो अब तीन फीसदी बढ़ाकर 12 फीसदी कर दिया गया है। पेंशनर्स के खाते में यह पैसा एरियर समेत 1 जनवरी 2019 से लागू कर दिया गया है। जून माह में मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने अपने साढ़े चार लाख से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों के भी महंगाई भत्ते में इजाफा किया था।
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार ने सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों के बाद अब पेंशनर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने अपने प्रदेश के 4 लाख 67 हजार पेंशनर्स का भी महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी ( order ) कर दिए हैं।
सोमवार को जारी आदेश में कहा गया है कि सातवें वेतनमान में 3 फीसदी महंगाई राहत का इजाफा कर दिया गया है। यह एक जनवरी 2019 से लागू होगा और पेंशनधारकों को 12 प्रतिशत की दर से राहत मिलेगी। छठवें वेतनमान वालों का महंगाई भत्ते का प्रतिशत 154 प्रतिशत रहेगा।
डेढ़ साल से कर रहे थे इंतजार
राज्य के वित्त विभाग के अनुसार जनवरी 2018 से मध्यप्रदेश के पेंशनर्स डीए का इंतजार कर रहे थे। वित्त मंत्री तरुण भनोत ने पहले छत्तीसगढ़ सरकार और फिर चुनाव आयोग को पत्र लिखा था।
-दोनों से मंजूरी मिलने के बाद पेंशनर्स का जनवरी 2018 से जून 2018 तक का महंगाई भत्ता 7 प्रतिशत हो जाएगा और इसी आधार पर एरियर भी मिलेगा।
-जुलाई 2018 से अप्रैल 2019 तक डीए 9 प्रतिशत होगा, इसी से एरियर भी बनेगा।
सरकार पर बढ़ेगा बोझ
-पेंशनर्स का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ने से राज्य सरकार पर हर साल 222 से 250 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। शासकीय कर्मचारियों को 9 फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) का ऐलान पहले ही सरकार कर चुकी है।
6वें वेतन वालों को भी फायदा
इसी फैसले के साथ राज्य सरकार ने 6वां वेतनमान पाने वाले पेंशनरों और परिवार पेंशनरों को भी लाभ दिया जा रहा है। एक जनवरी 2018 से 3 प्रतिशत और एक जुलाई 2018 से डीए में 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
Updated on:
26 Aug 2019 05:39 pm
Published on:
26 Aug 2019 05:37 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
