31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहीं रहे उमा भारती के भाई स्वामी प्रसाद लोधी, दिल्ली में चल रहा था इलाज

स्वामी प्रसाद लोधी का निधन, 9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार...

2 min read
Google source verification
death of swami prasad lodhi

स्वामी प्रसाद लोधी

भोपाल@नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट...

केंद्रीय मंत्री उमा भारती के भाई स्वामी प्रसाद लोधी का दिल्ली में निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। इन दिनों 67 साल के स्वामी प्रसाद लोधी का इलाज दिल्ली में एम्स में चल रहा था। रविवार करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे एक बार मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक रह चुके हैं। उनका अंतिम संस्कार 9 जुलाई दो टीमकगढ़ में किया जाएगा।

दरअसल पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री उमा भारती के भाई स्वामी प्रसाद लोधी की हालत बेहद गंभीर हो गई। जिसके बाद उन्हें भोपाल के स्टेट हैंगर से नई दिल्ली रेफर किया गया। एयर एम्बूलेंस की मदद से उन्हें तुरंत नई दिल्ली उपचार के लिए पहुंचाया गया। स्वयं केंद्रीय मंत्री उमा भारती खुद उन्हें रवाना करने स्टेट हैंगर पर आईं।

ज्ञात हो कि स्वामी प्रसाद लोधी के चेस्ट में इंफेक्शन हुआ था। वे इंफेक्शन के चलते भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती थे। यहां से उन्हें नई दिल्ली रेफर कर दिया गया था।

वहीं इससे पहले वर्ष 2008 में उस समय की भारतीय जनशक्ति पार्टी प्रमुख उमा भारती के बड़े भाई स्वामी लोधी ने अपनी बहन से नाता तोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल दवे के समक्ष भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी। लोधी ने कहा अनेक कारणों के चलते उनका उमा के साथ काम करना संभव नहीं रह गया था, इसीलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा द्वारा उमा भारती के साथ अन्याय किए जाने से इनकार करते हुए स्वामी लोधी ने कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्री का पद दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो उमा को जरूरत से ज्यादा दिया।

एक प्रश्न के उत्तर में भाजपा द्वारा उमा भारती के साथ अन्याय किए जाने से इनकार करते हुए स्वामी लोधी ने कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री के अलावा केन्द्रीय मंत्री का पद दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो उमा को जरूरत से ज्यादा दिया।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में लोधी ने कहा था कि यदि उमा भारती उनकी बात मानतीं तो प्रधानमंत्री तक बन सकती थीं। यह पूछे जाने पर कि इस बात की क्या गारंटी है कि वे आगे भी भाजपा में बने रहेंगे, स्वामी लोधी ने कहा था कि अब उनकी अंतिम सांस भाजपा में ही निकलेगी।

Story Loader