प्रदेशवासी फिलहाल झाबुआ के टिमरवानी से रतलाम, मंदसौर के साथ साथ दिल्ली तक का सफर चार पहिया वाहन की मदद से कर सकेंगे।
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जा रहे दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे के बड़े हिस्से को 20 सितंबर को औपचारिक रूप से शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में इसे मध्य प्रदेश में निर्माण हुए हिस्से से लेकर दिल्ली तक के लिए आवागमन शुरू किया जा रहा है। इस 8 लेन एक्सप्रेस-वे के शुरु होने से मध्य प्रदेशवासी फिलहाल झाबुआ के टिमरवानी से रतलाम, मंदसौर के साथ साथ दिल्ली तक का सफर चार पहिया वाहन की मदद से कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश के रतलाम, मंदसौर और झाबुआ जिले से गुजरने वाले इस 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर पहले दिन से ही टोल-टैक्स की वसूली शुरु कर दी जाएगी। दिल्ली से मुंबई तक की कुल दूरी 1380 किलोमीटर हैं। इसमें से ये एक्सप्रेस-वे मध्य प्रदेश 244.5 किलोमीटर का बना है। हालांकि, कार के साथ साथ अन्य हल्के वाहनों के लिए टोल पर 2 रुपए 20 पैसे से लेकर 2 रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर स वसूली की जा सकती है। वहीं बड़े यात्री वाहन ट्रक के लिए यह 7 रुपए से 7 रुपए 35 पैसे प्रति किलो मीटर की दर से टोल वसूली की जा सकती है।
लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
एक्सप्रेस-वे में एमपी के रतलाम जिले का 90 किलोमीटर, झाबुआ जिले का 50.95 किलोमीटर और मंदसौर का 102 किलोमीटर लंबा हिस्सा शामिल है। इसके शुरु होने से लोगों की यात्रा में बड़ी सुलभता आएगी। एक्सप्रेस-वे से मुंबई से दिल्ली तक का 12 से 13 घंटे में पूरा हो जाएगा। जबकि, अभी तक इस यात्रा में लगभग 22 घंटों का समय लगता है।