11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, 11 जिलों में डेंस फॉग अलर्ट, यहां कोल्ड-डे की चेतावनी जारी

Latest Weather Alert : प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी है। खास तौर पर पश्चिमी और उत्तरी मध्य प्रदेश में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Latest Weather Alert

शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक (Photo Source- Patrika)

Latest Weather Alert :मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दूसरी ओर कई क्षेत्रों में सुबह और शाम को घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सड़क से लेकर रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि, प्रदेश में शीतलहर की स्थिति बनी है। खास तौर पर पश्चिमी और उत्तरी मध्य प्रदेश में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है।

प्रमुख शहरों में भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में रात का तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ है, जबकि दिन में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। कई जगहों पर, जैसे शहडोल और आसपास के क्षेत्रों में, तापमान 3-5 डिग्री तक गिर गया है। घने कोहरे ने प्रदेश के 18 से ज्यादा जिलों को प्रभावित कर रखा है। सुबह के समय दृश्यता 50-200 मीटर के बीच दर्ज हो रही है, जिससे न सिर्फ सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है, बल्कि कई उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

घने कोहरे और कोल्ड-डे का अलर्ट जारी

ग्वालियर में घना कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट है। वहीं, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में भी घना कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। नरसिंहपुर में कोल्ड-डे का यलो अलर्ट, सिवनी में कोल्ड वेव चलने की संभावना है।

शहडोल सबसे सर्द

सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर (शहडोल) में दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, उत्तरी और पूर्वी जिलों में कोहरा अगले कुछ दिनों इसी तरह तक बना रह सकता है।