
भोपाल से दिल्ली तक 700 किमी में घना कोहरा, ट्रेनें और फ्लाइट लेट
भोपाल. पहली बार भोपाल से दिल्ली तक 700 किमी में घना कोहरा छाया हुआ है, इससे ट्रेनें और फ्लाइटों का शेड्यूल भी गड़बड़ा गया है।
शहर में सुबह घने कोहरे से भरी रही। लोग जब नींद से जागे तो शहर में घना कोहरा छाया हुआ था, आलम यह था कि 15 से 20 मीटर भी नजर नहीं आ रहा था, सड़कों पर गाडि़यों की हेडलाइट्स जलाने के बाद भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह तकरीबन ढाई से तीन घंटे तक शहर के कई हिस्से कोहरे की आगोश में रहे, हालांकि एयरपोर्ट पर सुबह न्यूनतम विजिबिलिटी 400 मीटर दर्ज की गई, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शहर के कई हिस्सों में विजिबिलिटी 10 से 30 मीटर तक थी, क्योंकि 10 मीटर के बाद कुछ भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था।
शहर के न्यू मार्केट, कोलार रोड, नर्मदापुरम, शाहपुरा, रोहित नगर, भेल सहित अन्य स्थानों पर घना कोहरा रहा। सुबह 6 बजे से 9 बजे के बाद तक शहर कोहरे के आगोश में रहा। 9 बजे के बाद कोहरा छंटता गया और धीरे-धीरे धूप खिलने लगी। इस दौरान जैसे-जैसे धूप खिलती गई, शहर का तापमान भी बढ़ता चला गया। इस दौरान सुबह 8:30 से 11:30 के बीच तीन घंटे में ही अधिकतम तापमान लगभग 8 डिग्री तक बढ़ गया। मौसम विज्ञानिक डॉ दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 400 मीटर रही है, शहर के कुछ हिस्सों में जरूर घने कोहरा पड़ा है। अगले 48 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है।
इस सीजन का सबसे घना कोहरा
मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में मंगलवार को अतिघना कोहरा था। इस दौरान सुबह 9 बजे तक नर्मदापुरम रोड, कोलार, भेल, मिसरोद सहित अनेक इलाकों में जिस तरह से कोहरा था, उसके तहत सुबह विजिबिलिटी 10 से 30 मीटर तक थी। इस तरह का कोहरा सीजन में पहली बार देखा गया है। इस समय नमी अधिक है, साथ ही अलग-अलग दिशाओं की हवा आ रही है, इसके कारण शहर के कई हिस्सों में नमी की स्थिति बनी है।
ये ट्रेनें और फ्लाइट लेट
- गाड़ी 22692 राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सुबह चार बजे के बजाए पांच घंटे देरी से चल रही है।
- दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन आने वाली 12002 शताब्दी एक्सप्रेस चार घंटे लेट है।
- 11078 झेलम एक्सप्रेस ने भी कई घंटे से अधिक यात्रियों को इंतजार करवाया। ये ट्रेन पांच घंटे लेट है।
- 12156 भोपाल एक्सप्रेस 13 घंटे 40 मिनट देरी से चल रही है।
- 20806 एपी एक्सप्रेस 13 घंटे देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची।
- 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस 14 घंटे देरी से भोपाल स्टेशन पहुंची।
- 12622 तमिलनाडु एक्सप्रेस अब 12 घंटे देरी से चल रही है।
ये फ्लाइट लेट
- इंडिगो की आगरा से भोपाल आने वाली उड़ान संख्या 6-ई 7929 को सुबह ही निरस्त करने की घोषणा कर दी गई। यात्रियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई।
- इंडिगो की मुंबई उड़ान सुबह 10.15 बजे के बजाय 11.40 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी। यात्री उड़ान का इंतजार करते नजर आए।
- दिल्ली से आने वाली सुबह की इंडिगो की उड़ान करीब चार घंटे देर से पहुंची। जयपुर एवं बैंगलुरू की उड़ानें भी साढ़े तीन घंटे देर से पहुंची।
- एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान भी देर से आई। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कुछ यात्रियों ने रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था नहीं करने पर नाराजगी जताई।
Published on:
10 Jan 2024 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
