18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के डिप्टी सीएम की बिगड़ी तबियत, भोपाल के निजी अस्पताल में कराया भर्ती

Deputy CM Jagdish Devda - डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को लगी लू, अचानक तबीयत खराब होने से अस्पताल ले जाना पड़ा

2 min read
Google source verification
Deputy CM Jagdish Devda had to be rushed to the hospital after suddenly falling ill

Deputy CM Jagdish Devda had to be rushed to the hospital after suddenly falling ill

Deputy CM Jagdish Devda - मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अचानक बीमार हो गए। उनकी तबियत इतनी बिगड़ी कि अस्पताल ले जाना पड़ा। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला कि उन्हें लू लग गई थी। डॉक्टर्स के मुताबिक डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा की हालत स्थिर है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को रविवार को मंत्रियों के कामकाज और संगठन समन्वय पर आयोजित बैठक में पेश होना था, पर अचानक तबीयत खराब हो गई। ऐसे में वे समीक्षा बैठक में नहीं जा सके। बैठक में अनुपस्थिति से डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बीमार हो जाने की सूचना मिली। इसके बाद मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और संगठन नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

मध्यप्रदेश में मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। इसके लिए सत्ता और संगठन के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं। बीजेपी संगठन और प्रदेश सरकार की इस संयुक्त बैठक में सभी मंत्रियों
मंत्रियों से एक पत्रक भरवाकर मंगवाया गया जिसके आधार पर उनसे सवाल-जवाब किए गए।

बता दें कि 13 जून को एमपी में बीजेपी की मोहन यादव सरकार को ढाई साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की जा रही है। प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार भी संभावित है और समीक्षा बैठक को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने मंत्रियों और उनके विभागों की एक रिपोर्ट मुख्यमंत्री सचिवालय के माध्यम से तैयार करवाई है। इसके साथ ही पार्टी संगठन द्वारा मंत्रियों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। यह बैठक 2 दिनों तक चलेगी।

समत्व भवन में मंत्रियों की समीक्षा बैठक रविवार को दोपहर एक बजे से शुरू हुई। सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष 20 मंत्री इसमें शामिल हुए। यह वन-टू-वन बैठक देर रात तक चली।

मंत्रियों को बैठक में शामिल होने के लिए अलग-अलग समय दिया गया था। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सबसे पहले सीएम आवास पहुंचे। इसके बाद आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खेल व सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, मत्स्य पालन राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार, तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री गौतम टेटवाल, मंत्री संपतिया उइके, कैलाश विजयवर्गीय, निर्मला भूरिया, लखन पटेल, दिलीप जायसवाल एक एक कर सीएम हाउस पहुंचे और बैठक में शामिल हुए।

लू लगने की वजह से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी वजह से वे बैठक में नहीं आ सके

समीक्षा बैठक के लिए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को सबसे पहले बुलाया गया था लेकिन वे सीएम हाउस नहीं पहुंचे। इसपर खोजखबर ली गई तो पता चला कि वे अचानक बीमार हो गए हैं। बताया गया कि लू लगने की वजह से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी वजह से वे बैठक में नहीं आ सके।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बैठक में नहीं आने और लू लगने से बीमार होने की खबर लगने पर अनेक मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने फोन कर उनका हालचाल जाना। परिजनों ने बताया कि लू लगने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को हीट स्ट्रोक-यूरिन इंफेक्शन जैसी दिक्कतें हुईं पर उनकी हालत अब अच्छी बताई जा रही है।