
राजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार का निधन, 4 बार विधायक थे देवी सिंह पटेल
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले बड़ा झटका लगा है। बड़बानी जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवी सिंह पटेल का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही परिवार और विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में देवी सिंह पटेल को राजपुर से टिकट दिया था।
8वीं बार लड़ना था विधानसभा चुनाव:
देवी सिंह पटेल 1984 से 2013 तक 7 बार विधानसभा चुनाव लड़े जिसमें चार बार उन्हें जीत हासिल हुई। 1989 में वे कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर पहली बार राज्य विधायक बने थे। इस बार बड़वानी जिले की राजपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने उन्हें फिर से टिकट दिया था वहीं, कांग्रेस में उनके खिलाफ बाला बच्चन को प्रत्याशी घोषित किया था।
देवी सिंह पटेल के निधन की खबर से पार्टी के अंदर भी शोक की लहर दौड़ गई है। देवी सिंह पटेल राजपुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा वे एक बार राज्य कैबिनेट में मंत्रीपद का भी कार्यभार संभाल चुके हैं।
Updated on:
05 Nov 2018 09:04 am
Published on:
05 Nov 2018 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
