
कार्तिक माह के उपलक्ष्य में शहर में निकल रही प्रभात फेरिया
भोपाल. इन दिनों कार्तिक माह चल रहा है। स्नानदान और संकीर्तन के लिए विशेष फलदायी माने जाने वाले इस माह में शहर में प्रभात फेरियां भी निकाली जा रही हैं। इसी के तहत आशिमा अनुपमा सिटी बाग मुगालिया के रहवासियों द्वारा कार्तिक माह के उपलक्ष्य में आयोजन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय धर्म संस्कृति परिषद और रामकृष्ण प्रभात फेरी की ओर से लोगों को धर्म के प्रति जागरुक करने के लिए रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। अल सुबह हरे राम, हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण, हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे महामंत्र के साथ यह प्रभात फेरी निकल रही है। इसमें ढोलक, मंजीरे, शंख ध्वनि के साथ संकीर्तन करते हुए अनेक श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इस प्रभात फेरी में पं. जगदीश शर्मा, होशियार सिंह चौहान, सुहाग सिंह सोलंकी, रामदास गौर, प्रमोद सक्सेना सहित अनेक लोग मौजूद थे। लगभग तीन किमी की परिक्रमा इस प्रभात फेरी में शामिल होने वाले पं. जगदीश शर्मा ने बताया कि प्रभात फेरी सुबह 5:30 बजे प्रारंभ होती है। इस दौरान राॅयल सिटी से इसकी शुरुआत होती है और आसपास की कॉलोनियों और विभिन्न मंदिरों की परिक्रमा करते हुए आशिमा अनुपमा सिटी पहुंचकर इसका समापन होता है। अनेक स्थानों पर इस प्रभात फेरी का स्वागत सत्कार किया जाता है। इसमें कई युवा भी शामिल हो रहे हैं।
गुरुद्वारों से भी निकल रही प्रभात फेरी
गुरुनानक जयंती के पूर्व शहर के गुरुद्वारों में भी इन दिनों प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रभात फेरियां सुबह 5 बजे प्रारंभ हो जाती है। इसमें कीर्तन करते हुए श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में यह प्रभात फेरी निकाली जाती है और गुरुद्वारे में इसका समापन होता है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभात फेरी का आयोजन रोजाना किया जा रहा है, जो गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व तक जारी रहेगी।
Published on:
16 Nov 2023 10:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
