
dhan kamane ke totke
भोपाल। अपने जीवन में हर इंसान पैसा कमाना चाहता है और खुश रहना चाहता है। धन कमाने के लिए व्यक्ति अनेकों प्रयत्न करता है लेकिन कभी-कभी कई कोशिशों के बाद भी इंसान के पास धन की कमी हो जाती है लेकिन शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि धन की कमी होने पर व्यक्ति को कभी भी परेशान नहीं होना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में धन संबधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं लेकिन सभी उपायों में नहाते समय किए गए उपाय ज्यादा सही साबित होते हैं। इन उपायों को समय रहते कर लिया जाए तो धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए पंडित जी से कि वे कौन से उपाय हैं जिनको करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है.....
- जब भी नहाने जाएं तो ध्यान रखें कि बाल्टी में पानी भरें और इसके बाद अपनी तर्जनी उंगली (इंडेक्स फिंगर) से पानी पर त्रिभुज का चिह्न बनाएं। त्रिभुज बनाने के बाद अपने इष्ट देवी-देवता से परेशानियों दूर करने की प्रार्थना करें।
- नहाते वक्त मंत्र जाप जरूर करें। ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
- नहाते समय इस मंत्र का जप करना श्रेष्ठ रहता हैं। गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति। नर्मदे सिन्धु कावेरी जलऽस्मिन्सन्निधिं कुरु।। अगर कोई व्यक्ति किसी नदी में स्नान करता है तो उसे पानी पर ऊँ लिखकर पानी में तुरंत डुबकी मार लेना चाहिए। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
- महालक्ष्मी (धन), पुष्टि व आरोग्य (स्वास्थ्य) चाहने वालों को हर मौसम में और हर दिन स्नान करना चाहिए।
- हिन्दू धर्म में हा गया हैं कि सुबह स्नान करने से पाप का नाश होता है और पुण्य मिलता है। ऐसा कहा गया है कि सुबह नहाने वालों के पास भूत-प्रेत आदि नहीं फटकते हैं। इसलिए सुबह स्नान करना ही ठीक है।
- नहाने से पहले पूरे शरीर में तेल लगाकर थोड़ी देर रखने के बादज ही नहाना चाहिए।
Published on:
09 Dec 2018 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
