14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धनतेरस के दिन भूलकर भी गिफ्ट नहीं करनी चाहिए ये 3 चीजें, होता है बड़ा अपशकुन

जानिए कौन सी हैं वे तीन चीजें.....

2 min read
Google source verification

भोपाल। दिपावली की शुरुआत धनतेरस के दिन से हो जाती है। इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन को कार्तिक मास के 13वें दिन और दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। धनतेरस के दिन हर कोई बाजार जाकर खरीदारी जरूर करता है ताकि उसके घर में बरकत बनी रहे। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के शुभ दिन पर सोना, चांदी और बर्तन खरीदने से पूरे साल संपन्नता बनी रहती है।

इस बार धनतेरस 25 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है उसमें लाभ होता है। धन संपदा में इजाफा होता है। धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। दिवाली की तरह धनतेरस के मौके पर भी लोग एक दूसरे गिफ्ट भी देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता है।

अगर किसी को गिफ्ट देना ही है तो धनतेरस के एक दिन पहले या एक दिन बाद दें। क्योंकि धनतेरस के दिन अगर किसी को गिफ्ट देते हैं तो माना जाता है कि आप अपने घर की लक्ष्मी को किसी और को दे रहे हैं। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि धनतेरस के दिन अगर गिफ्ट देना ही है तो इन तीन चीजों को बिल्कुल भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए......

- ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहे का सामान गिफ्ट नहीं करना चाहिए। लोहा गिफ्ट करना और लोहा खरीदना दोनों ही अशुभ माना जाता है। इससे आपके जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता है।

- धनतेरस के दिन कांच या फिर कांच की बनी कोई भी चीज गिफ्ट नहीं करना चाहिए। कांच का संबंध राहु से है और राहु नीच ग्रह माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन ग्रह-नक्षत्रों को सही रखने के लिए कांच का दान करने से बचें।

- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस एक शुभ दिन है। इस दिन काले रंग की वस्तु को किसी को दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है।