7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
धिक्कार यात्रा: महिला अपराध पर कांग्रेस की डांस-मस्ती!
Play video

धिक्कार यात्रा: महिला अपराध पर कांग्रेस की डांस-मस्ती!

विरोध प्रदर्शन या जश्न...
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 12 Aug 2018, 5:45 PM IST

भोपाल@दीपेश अवस्थी की रिपोर्ट…

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इन दिनों राज्य में महिला और बच्चियों पर हो रहे अपराधों का मुद्दा गरमाया हुआ है।
इस मुद्दे को लेकर विभिन्न राजनैतिक पार्टियां जहां एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं वहीं कई पार्टियां इस पर अपनी राजनीति रोटियां सेंकने का कोई मौक़ा नहीं छोड़ा रही है।
ऐसे में प्रदेश बढ़ते अपराध, महिला अपराध जैसे संवेदनशील मुद्दे पर भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन विवादों में आ गया है। विरोध प्रदर्शन कर सरकार को घेरने निकले कांग्रेसी सड़क पर फिल्मी गानों पर डांस करते दिखे, ऐसे में ये सवाल खड़ा हो गया कि ये विरोध प्रदर्शन है या जश्न मना रहे हैं?

दरअसल, भोपाल में शनिवार को साईं बोर्ड चौराहा, 11 नंबर स्टॉप अरेरा कॉलोनी से 10 नंबर मार्किट तक कांग्रेस नेता नासिर इस्लाम के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं व छात्रों के खिलाफ हो रहे अपराध के विरोध, प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम जैसे जटिल मुद्दों पर कांग्रेस नेता अपने समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे। लेकिन यह विरोध प्रदर्शन न होकर एक जश्न का जुलूस बन गया। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता नाचते झूमते गाते चले।