12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

80 साल तक जीना चाहते हैं तो फॉलो करें 80 के ये मूल मंत्र, हार्ट अटैक कभी भी ले सकता है आपकी जान

-बच्चों को भी खानी पड़ रही हैं व्यस्कों वाली मधुमेह की दवाएं-बच्चों में टाइप 2 मधुमेह बढ़ रही, लेकिन मौजूदा दवाएं उनके लिए कितनी सुरक्षित इसके प्रमाण नहीं.......

2 min read
Google source verification
myocardial-infarction-image.jpg

Diabetes Symptoms

भोपाल। बड़ों के साथ बच्चों में भी टाइप 2 मधुमेह बढ़ रही है। इससे बड़ी समस्या यह है कि इसके लिए जो दवाएं उपलब्ध हैं, वयस्कों में उनके फायदे-नुकसान के कई प्रमाण हैं। जिस वजह से बच्चों में दवाएं लिखते समय डॉक्टरों को गंभीर चिंतन से गुजरना पड़ता है। यह बातें राजधानी में शनिवार को कार्डियोलोजिस्ट्स द्वारा आयोजित सम्मेलन में हृदय रोग विशेषज्ञों ने कहीं। कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर के हृदय रोग विशेषज्ञ व मधुमेह विशेषज्ञ शामिल हुए।

बचपन से ही स्वास्थ्य संबंधित स्क्रीनिंग जरूरी

स्कूल जाने की उम्र से ही स्वास्थ्य संबंधित स्क्रीनिंग जरूरी है। जिससे बच्चा बड़ा हो तो पता हो कि भोजन, व्यायाम और जीवनशैली में किन बातों का ध्यान रखना है। 40 साल पहले शहरों में 2 फीसदी मधुमेह के रोगी थे। आज 25 फीसदी है। पहले यह अमीर व्यक्ति की बीमारी मानी जाती थी। आज हर वर्ग में देखने को मिल रही है।- पद्मश्री डॉ. वी मोहन, मधुमेह विशेषज्ञ, चेन्नई

दिल के दौरे 40 से भी कम उम्र के लोगों को

आज 30 फीसदी दिल के दौरे 40 से भी कम उम्र के लोगों को होते हैं। यही नहीं 3 में से 1 भारतीय को उच्च रक्तचाप है। इसी तरह 6 में से 1 को मधुमेह, 5 में से 2 को तम्बाकू की लत और 3 में से 1 को उच्च कोलेस्ट्रॉल है। रिस्क वाले मरीजों में कौनसी और कितनी क्सरसाइज करनी है यह जानना जरूरी है।- डॉ. लेखा पाठक, हृदय रोग विशेषज्ञ, मुंबई

जांच होना जरूरी

1985 में जब मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। उस दौरान 40 साल का कोई हार्ट पेशेंट आता था तो यह चौंकाने वाला होता था। आज स्थिति यह है कि आइसीयू में दो तीन ऐसे मरीज सामान्य रूप से देखे जा सकते हैं। जिन युवाओं की मौत अचानक हार्ट रोग से हो रही है। उनकी जांच होना जरूरी है। जिससे इसकी सही वजह सामने आए। - डॉ. प्रफुल्ल केरकर, हृदय रोग विशेषज्ञ, मुंबई

80 साल तक जीने के लिए 80 के मूल मंत्र का पालन करें : डॉ. पीसी मनोरिया

- कमर 80 सेंटीमीटर से ज्यादा ना हो
- ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल 80 एमजी से ज्यादा न हो
- तीन दिन में 80 मिनट से अधिक व्यायाम करें
-तीन दिन में 80 एमएल से अधिक शराब न पिएं
- हार्ट बीट 80 प्रति मिनट
-80 मिनट खुद के लिए निकालें
-हर माह कम से कम 80 बार हंसें
-धूम्रपान से 80 मीटर दूर रहें