10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या कमलनाथ के बिना दिग्विजय से नहीं मिलना चाह रहे थे शिवराज

दिग्विजय डेढ माह से समय मांग रहे थे, शिवराज ने समय नहीं दिया। कमलनाथ से पहले मिले और फिर दिग्विजय को दिया समय। मुलाकात के दौरान भी कमलनाथ शामिल रहे।

2 min read
Google source verification
क्या कमलनाथ के बिना दिग्विजय से नहीं मिलना चाह रहे थे शिवराज

क्या कमलनाथ के बिना दिग्विजय से नहीं मिलना चाह रहे थे शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश में क्या खिचडी पक रही है, कोई नहीं जानता। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay singh) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (shivraj singh) चौहान से मुलाकात के लिए डेढ माह से समय मांग रहे थे, लेकिन शिवराज ने उन्हें समय नहीं दिया। यही नहीं समय देने के बाद निरस्त भी कर दिया। कमलनाथ (Kamalnath) से मुलाकात की, इसके बाद दिग्विजय को समय दिया। असल में दिग्विजय टेम, सुठालिया परियोजना में डूब प्रभावित किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। शिवराज ने उन्हें समय दिया तो मुलाकात के दौरान कमलनाथ भी शामिल रहे। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें चल पडी हैं कि क्या शिवराज वास्तव में दिग्विजय से मुलाकात नहीं करना चाहते थे, या फिर कहानी कुछ और है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान डूब प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी जमीन सिंचित है, मुआवजे में भेदभाव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जांच का भरोसा दिलाया। किसानों ने जमीन के बदले जमीन देने का सुझाव भी दिया। साथ ही यह भी कहा कि यदि बांध की ऊंचाई तीन मीटर कम कर दी जाए तो डूब में उनके गांव नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री प्रतिनिधिमण्डल में शामिल एक-एक किसान से चर्चा की, उनकी समस्या सुनी।

मुख्यमंत्री से मुलाकाता के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा में बताया कि डूब प्रभावित किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उनकी समस्या जायज है। अब मुख्यमंत्री के ऊपर है कि वो सही निर्णय करे, उनके साथ न्याय करे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का किसान त्रस्त है। उनको खाद ,बीज नहीं मिल रहा है। सही मूल्य नहीं मिल रहा है। कई जगह बड़ी-बड़ी परियोजनाओ में उनकी जमीन जा रही है लेकिन उनको सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

सीएम सचिवालय शिवराज को सही सूचना नहीं देता तो मैं क्या करुं -

दिग्विजय ने कहा कि वे सीएम शिवराज को लगातार पत्र लिख रहे थे। डूब प्रभावितों की समस्या बता रहे थे, मुलाकात के लिए समय भी मांगा लेकिन शिवराज को इसकी जानकारी नहीं है। यदि उनका सचिवालय उन्हें सही जानकारी नहीं देता मैं क्या करूं। दिग्विजय ने बताया कि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पूरी जानकारी दी कि उनके कार्यालय से कब-कब कितनी बार किससे बात हुुई। मुझे पहले 21 जनवरी का समय दिया, फिर अचानक से मना कर दिया था।

स्टेट हैंगर पर हुई मुलाकात अचानक थी -
कमलनाथ ने फिर स्पष्ट किया कि स्टेट हैंगर पर उनकी मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात अचानक थी। वे छिंदवाड़ा से लौट रहे थे और शिवराज जा रहे थे। अचानक आते-जाते आमना-सामना हो गया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री शिवराज ने मिलने का समय मांगा था, उन्हें आज का समय मिला था। उन्होंने मुझे सूचित किया तो मैंने उनसे आग्रह किया कि मैं भी साथ चलूंगा और आज मैं उनके साथ मिलने गया।