3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलवामा अटैक को दुर्घटना बताना देशद्रोह है तो मुझ पर मुकदमा दर्ज कराएं मोदी : दिग्विजय

पुलवामा अटैक को दुर्घटना बताना देशद्रोह है तो मुझ पर मुकदमा दर्ज कराएं मोदी : दिग्विजय - दिग्विजय सिंह की प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती  

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Arun Tiwari

Mar 07, 2019

 Digvijay Singh

आपस में लडऩे वाले कांग्रेस नेताओं को दिग्विजय सिंह ने दी नसीहत

भोपाल : एयर स्ट्राइक पर सियासत और तेज हो गई है। पुलवामा अटैक को दुर्घटना बताने पर भाजपा के निशाने पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर मोदी सरकार को चुनौती दी है। दिग्विजय ने लिखा है कि मोदी जी आपने व आपके मंत्री गणों ने मुझ पर अनेक आरोप लगाए हैं,

आपके अनेक भाजपा नेता मुझ पर देशद्रोह का मुकदमा दायर करना चाहते हैं। मेरे जिस ट्वीट पर आप व आपके मंत्री गण मुझे पाकिस्तान समर्थक मानते हैं, देशद्रोही मानते हैं, वह मैंने दिल्ली से किया था जहॉं की पुलिस केंद्र सरकार के अन्तर्गत आती है। अगर आप में साहस है तो मेरे ऊपर मुकदमा दायर करें।

दिग्विजय ने उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक बयान भी पोस्ट किया है जिसमें वे पुलवामा अटैक को बड़ी दुर्घटना बता रहे हैं। दिग्विजय ने लिखा कि पुलवामा आतंकी हमले को मैंने दुर्घटना कह दिया तो मोदी जी से ले कर 3 केंद्रीय मंत्री मुझे पाकिस्तान समर्थक बताने में जुट गये। उत्तर प्रदेश में भाजपा के उपमुख्यमंत्री जी केशव देव मौर्य जी का बयान कृपया सुनें।

मोदी जी व उनके मंत्रीगण मौर्य जी के बारे में कुछ कहना चाहेंगे। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट कर वायुसेना प्रमुख को निशाने पर ले लिया। यादव ने लिखा कि अरे यार आप क्यों राजनीति में पड़ रहे हो। वायुसेना प्रमुख ने बयान दिया था कि हम टारगेट उड़ाते हैं कितने मरे ये नहीं गिनते।

दिग्विजय की बयानबाजी से राहुल नाराज :
एयर स्ट्राइक पर की गई दिग्विजय सिंह की बयानबाजी पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी नाराज हैं। उन्होंने इस मामले में सोच समझकर बोलने की हिदायत दी है। मंगलवार को देर शाम दिग्विजय सिंह और सीएम के कमलनाथ के बीच भी वल्लभ भवन में एक घंटे से ज्यादा मुलाकात हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच राहुल की आपत्ति और इस बयानबाजी को लेकर चर्चा हुई। राहुल की हिदायत के बाद दिग्विजय ने जो ट्वीट किए हैं उनमें सीधे प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया है, शहीद या सेना के बारे में कुछ नहीं कहा गया।

टिप्पणी के लायक नहीं दिग्विजय : शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। शिवराज ने कहा कि जो व्यक्ति आतंकियों के कृत्य को महिमा मंडित करता हो, सेना के शौर्य और पराक्रम पर सवाल उठाता हो, मैं मानता हूं कि ऐसे व्यक्ति के किसी बयान पर टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है।