3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संघ की शाखा में जाकर दिग्विजय सिं​ह और सीएम कमलनाथ समझें राष्ट्रवाद: उमा भारती

संघ की शाखा में दिग्विजय और कमलनाथ का जाना जरूरी बताया...  

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 06, 2019

uma bharti

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर उमा भारती का जवाब, कहा केवल भारत की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने एक प्रेसवार्ता आयोजित की। मंत्री उमा भारती ने केन बेतवा नदी को प्रेसवार्ता आयोजित थी। एक सवाल के जबाब में मंत्री उमा भारती ने उत्तर देते हुए कहा कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सीएम कमलनाथ संघ की शाखा में जाए। दिग्विजय सिंह को संघ की शाखा में जाना बहुत जरूरी। तभी उन को पता चलेगा राष्ट्रवाद क्या होता है। इतना ही नहीं मंत्री उमा भारती ने कहा कि दिग्विजय सिंह के टारगेट पर मुस्लिम वोट रहता है। यही सोच कर वो बोलते है।

तो 5 मिनट में मामला सुलझ जाएगा...
खाड़ प्रभावित बुन्देलखण्ड इलाके में सिंचाई और पीने के लिये पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार की गई केन्द्र सरकार की बहु-प्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर बात करते हुए केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने बताया की 3 मार्च को सीएम कमलनाथ से फोन पर केन बेतवा को लेकर चर्चा की है। उन्होंने काम जल्द शुरुआत करने को कहा।और आज शाम 7 सीएम कमलनाथ के साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे। सीएम कलमनाथ के साथ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि दोनों राज्यो के cm एक साथ बैठ जाए तो 5 मिनट में मामला सुलझ जाएगा।

राम मंदिर पर बोलीं भारती
केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री ने राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि जैसे मक्का में मंदिर नहीं बन सकता, वैसे ही राम जन्मभूमि पर कुछ और नहीं बन सकता। वहां मंदिर ही बनेगा।