6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय​ सिंह ने सेल्फ़ी डालनेवाले कांग्रेसियों को लताड़ा, Rahul Gandhi पर किया ट्वीट

Digvijay Singh Rahul Gandhi Tweets कांग्रेसियों के लिए मंगलवार को दिग्विजय सिंह के दो ट्वीट सामने आए।

2 min read
Google source verification
Digvijay Singh advised Congressmen to learn from Rahul Gandhi

Digvijay Singh advised Congressmen to learn from Rahul Gandhi

Digvijay Singh Rahul Gandhi Tweets एमपी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अब पार्टी में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सेल्फ़ी लेकर सोशल मीडिया में डालनेवाले कांग्रेसियों को जमकर लताड़ लगाते हुए राहुल गांधी Rahul Gandhi से सीख लेने की सलाह दी है। दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर ट्वीट भी किए।

युवा कांग्रेसियों के लिए मंगलवार को दिग्विजय सिंह के दो ट्वीट सामने आए। पहले ट्वीट में उन्होंने स्वयं का अनुभव बताते हुए कांग्रेस जनों से निडरता से कमजोर और उपेक्षित वर्गों की लड़ाई लड़ने को कहा। दूसरे ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस में
बढ़ते सेल्फ़ी कल्चर पर हमला करते हुए युवाओं को घर से निकलकर लोगों की समस्याएं समझने सुलझाने की सलाह दी।

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी Rahul Gandhi से प्रेरणा लेने को कहा-

ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा-
हे मेरे मित्रों, समस्त कॉंग्रेस जन, अपने घरों से निकलो। अपने नेता @RahulGandhi से कुछ सीख लो। केवल नेताओं के साथ सेल्फ़ी खिंचवा कर सोशल मीडिया पर डाल कर नेता नहीं बनोगे। अपने गांव अपने मोहल्ले में लोगों से मिलो। उनके सुख दुख में शामिल हो। उनके साथ बैठ कर, जन समस्याओं पर चर्चा कर @INCIndia का पक्ष रखो। महंगाई, बेरोज़गारी, पेयजल, सड़क, बिजली के बढ़ते हुए बिलों के बारे में उनसे चर्चा करो।

इससे पहले भी उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट की जिसमें लिखा—
मैंने अपने राजनीतिक जीवन में पाँच उद्देशों के साथ राजनीति की है।
संपर्क
संवाद
समन्वय
सामंजस्य
सकारात्मक सोच।
यही मेरी सभी कॉंग्रेस जनों से प्रार्थना है। @RahulGandhi से सीखो “डरो मत” जो डरपोक कांग्रेसी थे वे @BJP4India में भाग गए। अब नये निडर युवा छात्र युवतियों की कांग्रेस को आवश्यकता है जो देश के गरीब SC ST OBC अल्पसंख्यक किसान मज़दूर छोटे माध्यम वर्ग व्यापारी उद्योगपतियों की लड़ाई लड़ें। जो लड़ाई राहुल लड़ रहे हैं। “उठो जागो और निडरता से इन वर्गों की लड़ाई लड़ो”।