रूबीना ट्वीटर (@SharmaSinghR) पर लिखती हैं कि कश्मीरी पंडितों और तथाकथित आरक्षण के बारे में जो बोला गया है वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। वो भी सीमा पार (पाकिस्तान) के एक पत्रकार से। एक ऐसा देश जिसने हमें शांति से रहने नहीं दिया। जैसे हमने कष्ट नहीं उठाया हो।
- कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- तो संकट में आ गई है कमलनाथ सरकार
- दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठे छोटे भाई, यह है मामला
कश्मीरी पंडित हैं दिग्विजय की बहू
रूबीन शर्मा सिंह कैंसर रोगियों के परामर्श दाता हैं। वे कश्मीर से हिन्दू, मध्यप्रदेश के राजगढ़ में लक्ष्मण सिंह से विवाहित हैं। वे ट्वीटर पर लिखती हैं को लोगों की बातों में न आएं, उनकी हरकतें देखें। जिओ और जीने दो।

पति के लिए किया था ऐसा ट्वीट
कमलनाथ सरकार में महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी पर तंज कसने के बाद रूबीना सुर्खियों में आ गई थी। बाद में ट्वीट डिलीट कर दिया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर इमरती देवी अपनी पूरी स्पीच नहीं पढ़ पाई थी, जिस पर तंज कसा था। बाद में रूबीना ने दुख जाहिर किया था कि लक्ष्मण सिंह को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई।
यह भी पढ़ेंः
- IIFA Award 2020: आइफा अवार्ड के विरोध में कांग्रेस विधायक, ट्वीट में बोली यह बात
- कांग्रेस की हार पर दिग्गज नेता का बड़ा बयान, बोले- अब सही व्यक्ति को सौंपे संगठन
छोटे भाई ने भी बढ़ाई बड़े भाई की मुश्किल
दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह मध्यप्रदेश से पांच बार सांसद रह चुके हैं एवं तीन बार विधायक रह चुके हैं। वे एक बार कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में चले गए थे, बाद में दोबारा से कांग्रेस में हैं। दिग्विजय सिंह के बयान पर उनके भाई और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 को फिर से लागू करना संभव नहीं है।
'370 वापस लेना अब संभव नहीं'
चांचोड़ा से कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मणसिंह ने ट्वीट के जरिए हा है कि कश्मीर में पुनः "धारा 370"लगना अब संभव नहीं है।परंतु यह भी सच है कि "धारा 370"का समर्थन करने वाले फारूक अब्दुल्ला,NDA की सरकार में मंत्री रहे हैं।अथवा एक अन्य धारा 370 की समर्थक महबूबा मुफ्ती का समर्थन भाजपा कर चुकी है। @INCIndia
कश्मीर में पुनः "धारा 370"लगना अब संभव नहीं है।परंतु यह भी सच है कि "धारा 370"का समर्थन करने वाले फारूक अब्दुल्ला,NDA की सरकार में मंत्री रहे हैं।अथवा एक अन्य धारा 370 की समर्थक महबूबा मुफ्ती का समर्थन भाजपा कर चुकी है। @INCIndia @digvijaya_28
— lakshman singh (@laxmanragho) June 12, 2021
दिग्विजय ने किया था लक्ष्मण और रूबीना की शादी का विरोध
दिग्विजय सिंह ने लक्ष्मण सिंह और रूबीना की लव मैरिज का विरोध किया था। उस समय दिग्विजय सिंह ने 13 साल छोटी होने के कारण दोनों की शादी का विरोध किया था। साथ ही राजपूत नहीं होने का भी विरोध किया था।
यह भी पढ़ेंः
- गोडसे पर कांग्रेस में घमासान: एक और कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ, बोल दी बड़ी बात
- फिर सुर्खियों में दिग्विजय सिंह, अपने ही कार्यकर्ताओं को कहा मुर्दाबाद
तब रूबीना ने भी दिया था यह जवाब
दिग्विजय सिंह की पत्नी आशा सिंह का कैंसर के कारण निधन हो गया था। उसके बाद 67 साल की उम्र में दिग्विजय सिंह ने 43 साल की अमृता राय से विवाद किया था। दोनों की उम्र में 24 साल का अंतर था। रूबीना ने भी अमृता राय और दिग्विजय के संबंधों को लेकर एक विवादित ट्वीट भी किया था, जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया था। उस समय रूबीना ने (@rubyssingh) ट्वीटर हैंडल से कहा था कि मैं दिग्विजय से नाराज हूं, क्योंकि उन्होंने उनके छोटे भाई से मेरी शादी का विरोध किया था। इसकी वजहें उन्होंने यह बताई थी कि मैं लक्ष्मण सिंह से 13 साल छोटी हूं और राजपूत भी नहीं हूं।

दिग्विजय के बयान से कांग्रेसी भी खफा
दिग्विजय के बयान पर कांग्रेसी भी नाराज हैं, उनके बयान के कारण कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। कांग्रेस के एक सीनियर नेता का मानना है कि यह बयान कांग्रेस को और नुकसान पहुंचाने वाला है। भारतीय जनमानस को ध्यान में रखते हुए ऐसे बयानों से बचना चाहिए। इस प्रकार के बयान बहुसंख्यकों के विरोध के तौर पर दर्ज हो जाते हैं जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ता है। हालांकि कुछ नेता दबी जुबां में कहते हैं कि यह पार्टी लाइन से हटकर बयान है, उन पर कार्रवाई होना चाहिए।
इमरान खान से की दिग्विजय की तुलना
दतिया दौरे पर आए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तुलना दिग्विजय सिंह से की है। क्योंकि जो भाषा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बोलते हैं वो भाषा दिग्विजय सिंह बोलो रहे हैं।