
Power Company Recruitment: (Photo Source - Patrika)
Power Company Recruitment: मप्र विद्युत नियामक आयोग को जुलाई के अंत तक नया चेयरमैन मिल जाएगा। सरकार ने नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजली कंपनियों में अधिकारी, कर्मचारियों की भर्ती को भी तेजी से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ये भर्तियों साल 2025 में स्वीकृत किए गए करीब 50 हजार नए पदों पर होंगी। साथ ही उन पदों को भी भरा जाएगा, जो नियमित सेवा से 40 से 50 साल पहले भरे गए थे लेकिन अब अधिकारी, कर्मचारियों के लगातार सेवानिवृत्त होने के कारण खाली हो रहे हैं।
कंपनियों ने बीते एक साल में 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती पूरी कर ली है। आयोग को चेयरमैन व कंपनियों को नए अधिकारी, कर्मचारी मिलने से प्रदेश के पौने दो करोड़ उपभोक्ताओं को कई सहूलियतें होंगी। बता दें, मोहन सरकार ने तीनों कंपनियों समेत पावर मैनेजमेंट, पावर जनरेटिंग समेत अन्य कंपनियों में 50 हजार नए पदों को मंजूरी दी है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इनमें से 35 हजार पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरेंगे, बाकी के 15 हजार पद, पदोन्नति के जरिए शीघ्र भरे जाएंगे।
मप्र विद्युत नियामक आयोग को जल्द ही चेयरमैन मिल जाएंगे। सरकार ने चेयरमैन की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयन के लिए हाईकोर्ट हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है, जिसमें मुख्य सचिव मप्र व केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष को सदस्य बनाया है। इच्छुक 19 जून तक अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे। समिति को प्राप्त नामों की जांच-पड़ताल में से दो नामों की सिफारिश सरकार को करनी है। जुलाई के अंत तक चेयरमैन मिलना तय है।
Updated on:
07 Jun 2026 02:01 pm
Published on:
07 Jun 2026 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
