24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह ने फिर लगाई आग, असमंजस में कांग्रेस

संत समागम में दिग्विजय सिंह के बयान से फिर घिरी कांग्रेस, बीजेपी हमलावर

2 min read
Google source verification
01_8.png

भोपाल/ मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक महीने में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब कांग्रेस दिग्विजय सिंह के बयानों की वजह से मुश्किल में फंस गई है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि गैर मुस्लिम लोग अब ज्यादा आईएसआई के लिए काम कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने भोपाल में संतों के सम्मेलन में कहा दिया कि मंदिरों में रेप हो रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। क्या यही है हमारा धर्म। हमारे सनातन धर्म को जिन लोगों ने बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। दिग्विजय सिंह के इस बयान से एक बार फिर से बीजेपी के तेवर गरम हो गए हैं।

असमंजस में कांग्रेस
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बयान से एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी असमंजस में है। पार्टी को समझ में नहीं आ रहा है कि दिग्विजय विजय सिंह के इस बयान पर सफाई क्या दें। क्योंकि अभी चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी एक फिर से दिग्विजय सिंह के बयान को चुनावी मुद्दा बना सकती है। इस बयान के जरिए एक बार फिर से वोटों का ध्रुवीकरण करेगी। ऐसे में कांग्रेस फिलहाल इस मसले पर चुप्पी साधी हुई है।

करवा चुके हैं पहले भी किरकिरी
दिग्विजय सिंह पहले भी कई मौकों पर पार्टी की किरकिरी करवा चुके हैं। हिंदू आतंकवाद के नाम पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की भद पिटवा चुके हैं। मंदिर में बलात्कार से पहले उन्होंने बीजेपी और बजरंग दल को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं।

बीजेपी ने किया वार
बीजेपी नेता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि दिग्विजय सिंह रजनीति में कौन सी मिशनरीज के एजेंडे पर खेल, खेल रहे हैं ? हिंदुओं और हिंदुओं के संतों को अपमानित कर रहे हैं । अगर कोई अपराधी या अपराध का आरोपी है तो उससे पूरा भगवाधारी संदिग्ध नहीं हो जाते। क्या मौलवियों और पादरियों के वेश भूषा बारे में भी अब यही विचार प्रकट करेंगे ?

IMAGE CREDIT: patrika


सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह के इस बयान पर सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोग बोल रहे हैं कि जहां भी दिग्विजय सिंह जाते हैं, वहां हंगामा खड़ा हो जाता है। साथ ही यूजर्स उनके इस बयान पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग उनके पुराने विवादित बयानों का भी जिक्र कर रहे हैं।

क्या इनके ऊपर था हमला
दिग्विजय सिंह ने चूरन वाले बयान के जरिए इशारों-इशारों में बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। इसके साथ ही वह रेप वाले बयान के जरिए हाल में फंसे कई संतों पर निशाना साधा है। हालांकि अपने इस बयान में दिग्विजय सिंह ने किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन तंज उन्होंने बीजेपी पर कसा है।