7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह का रुतबा बढ़ा, फिर कांग्रेस में हुए ताकतवर

Digvijay Singh - राजनीतिक मामलों और भारत जोड़ो यात्रा के समन्वय की मिली बड़ी जिम्मेदारी...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

May 24, 2022

bpl.png

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का कांग्रेस के भीतर एक बार फिर कद बढ़ा है। उन्हें कांग्रेस के भीतर पहली बार बनाई गई राजनीतिक मामलों की कमेटी में जगह दी गई है, वहीं भारत जोड़ो यात्रा के समवन्य के लिए भी बनाई गई कमेटी में शामिल किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर बनाई गई तीन कमेटियों में मध्यप्रदेश से दो में दिग्विजय सिंह और एक में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी शामिल किए गए हैं।

राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी 'भारत जोड़ो यात्रा'

हाल ही में उदयपुर के चिंतन शिविर के समापन पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 'भारत जोड़ो' के नारे के साथ ध्रुवीकरण की राजनीति का मुकाबला करने के लिए इस जन अभियान की घोषणा की थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो अक्टूबर को कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने वाले हैं। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पांच माह तक चलने वाली यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होगी। 3500 किलोमीटर का सफर तय कर एक दर्जन से अधिक राज्यों में जाएगी। यह और कश्मीर पर खत्म होगी। इस अभियान के तहत सोनिया गांधी और प्रियंगा गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता भी भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेंगे, जिसमें पदयात्रा, रैलियां और जनसभाएं भी शामिल हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस ने कमेटियों की घोषणा की है।

यह भी पढ़ेंः

कांग्रेस हाईकमान ने दी बड़ी जिम्मेदारी

भारत जोड़ो यात्रा कमेटी में यह भी शामिल

दिग्विजय सिंह के अलावा राजस्थान से सचिन पायलट, शशि थरूर, रवनीत सिंह बिट्टू, केजी जॉर्ज, जोथी मणी, प्रद्युत भरदोलोई, जीतू पटवारी और सलीम अहमद शामिल हैं।

पॉलीटिकल अफेयर्स ग्रुप में यह लोग

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह शामिल हैं। इसके अलावा टॉस्क फोर्स भी बनाई गी है, जिसमें पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सुनील कानूगोलू शामिल हैं।