
MP News: मध्यप्रदेश के स्कूल कॉलेजों में अब भगवान राम और कृष्ण के पाठ भी पढ़ाए जाएंगे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस बात का ऐलान किया। सीएम मोहन यादव के इस ऐलान पर कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं।
योग दिवस समारोह में शामिल होने के बाद सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामपथ गमन और श्री कृष्ण पथ गमन दो परियोजनाओं को राज्य सरकार ने अपने हाथ में लिया है। भगवान राम और कृष्ण राज्य में जिन-जिन स्थानों पर गए हैं, उन स्थानों को राज्य सरकार ने तीर्थ स्थल के तौर पर विकसित करने का फैसला किया है। इसके साथ ही सरकार ने फैसला लिया है कि मध्यप्रदेश के स्कूल कॉलेजों में भगवान राम और भगवान श्रीकृष्ण के पाठ भी पढ़ाए जाएंगे।
सीएम मोहन यादव के ऐलान के कुछ देर बाद ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का इस पर बयान सामने आया। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भगवान राम और कृष्णा हमारे आदर्श है। भगवान राम और कृष्ण के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए, जिससे हमारे समाज को सीखने को मिले। लेकिन राम और कृष्ण के अलावा दूसरे धर्म के धर्म गुरुओं के बारे में भी पढ़ाना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सवाल यह भी है कि क्या गुरु नानक को नहीं पढ़ना चाहिए ? क्या जीजस को नहीं पढ़ाना चाहिए और क्या मोहम्मद साहब के बारे में नहीं पढ़ाना चाहिए?
Updated on:
21 Jun 2024 06:17 pm
Published on:
21 Jun 2024 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
