21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय ने मातम के दिन को बताया- पावन, कहा- हमारी सलामी, यूजर्स बोले- अब खुद को कोड़े भी मारो

दिग्विजय सिंह ने मोहर्रम को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Sep 11, 2019

दिग्विजय पर बड़ा आरोप, कमलनाथ के मंत्री बोले- दिग्विजय सिंह करवा रहे हैं शराब कारोबार के साथ उल्टे धंधे

दिग्विजय पर बड़ा आरोप, कमलनाथ के मंत्री बोले- दिग्विजय सिंह करवा रहे हैं शराब कारोबार के साथ उल्टे धंधे

भोपाल. अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दिग्विजय सिंह इस इस बार अपने एक ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने जबाव दिया है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ट्विटर पर ट्रोल हो गए हैं। ट्विटर यूजर्स ने दिग्विजय सिंह की पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने मोहर्रम के मौके पर मुसलमानों को 'सलामी' देकर फंस गए।


दिग्विजय ने क्या ट्वीट किया
मोहर्रम के मौके पर दिग्विजय सिंह ने ट्विटर कर कहा- सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम। वहीं, बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता शाहनवाज हुसैन समेत कई यूजर्स ने ट्विटर उन्‍हें ट्वीट कर याद दिलाया कि मुहर्रम दुख का दिन है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने मुहर्रम को 'पावन अवसर' बताते हुए मुसलमानों को 'सलामी' दी थी। दिग्विजय सिंह ने मातम के दिन को पावन पर्व बताकर सलामी दी है।


मोहर्रम पर मनाया जाता है मातम
इस्लामिक मान्यता के अनुसार, पैग़ंबर-ए-इस्‍लाम हज़रत मोहम्‍मद के नाती हज़रत इमाम हुसैन को इसी मोहर्रम के महीने में कर्बला की जंग (680 ईसवी) में परिवार और दोस्तों के साथ शहीद कर दिया गया था। मोहर्रम में मुसलमान हज़रत इमाम हुसैन की इसी शहादत को याद करते हैं और मातम मनाते हैं।

सोशल मीडिया में क्या लिखा
एक यूजर्स ने सोशल मीडिया में लिखा- दिग्विजय सिंह जी ऐसे थोड़े ही मुस्लिम का दिल जीत पाओगे। कल कत्ल की रात थी अपने आपको कितने कौडे मारे? वहीं, एक यूजर्स ने कहा- इनके लिए तो हर दिन वोट का दिन होता है। दुख का दिन हो या खुशी का दिन। सैयद अजीम नाम के एक यूजर्स ने लिखा- 'पूर्व मुख्यमंत्री साहब किसी से मालूम ही कर लेते की मुहर्रम की मुबारकबाद नहीं दी जाती।