दिग्विजय ने क्या ट्वीट किया
मोहर्रम के मौके पर दिग्विजय सिंह ने ट्विटर कर कहा- सभी मुस्लिम भाईयों और बहनों को मुहर्रम के पावन अवसर पर हमारी सलाम। वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन समेत कई यूजर्स ने ट्विटर उन्हें ट्वीट कर याद दिलाया कि मुहर्रम दुख का दिन है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने मुहर्रम को 'पावन अवसर' बताते हुए मुसलमानों को 'सलामी' दी थी। दिग्विजय सिंह ने मातम के दिन को पावन पर्व बताकर सलामी दी है।