7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल से शुरु होने वाली है अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, गोवा, लखनऊ, आगरा के लिए सीधी फ्लाइट

टीम भोपाल आईटी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ने शासन और एविएशन कंपनी को प्रस्ताव दे दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
News

भोपाल से शुरु होने वाली है अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, गोवा, लखनऊ, आगरा के लिए सीधी फ्लाइट

भोपाल. राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के अन्य शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी के लिए मांग तेज हो रही है। हवाई यात्रियों पर किए गए एक सर्वे के बाद टीम भोपाल आईटी एवं इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के 5800 से ज्यादा सदस्यों ने एक रिपोर्ट तैयार की है। समूह ने यह रिपोर्ट इंडिगो एयरलाइंस एवं शासन के साथ साझा की है।

टीम के सदस्यों का यह दावा है कि, भोपाल की भौगोलिक स्थिति ऐसी है जिस पर वह अहमदाबाद और कोलकाता को जोड़ने वाली रेखा के ऊपर आता है। यही स्थिति लखनऊ और पुणे को जोड़ने वाली रेखा के ऊपर बन रही है। इस प्रकार यदि अहमदाबाद, कोलकाता, पुणे, लखनऊ, गोवा, आगरा के लिए राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन किया जाता है तो हवाई कंपनियों को पर्याप्त मात्रा में यात्री मिल सकेंगे। इसका दूसरा फायदा नागरिकों को देश के अनेक शहरों तक सीधी कनेक्टिविटी के रूप में मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पत्रिका प्रॉपर्टी फेयर में मिलेंगे शानदार ऑफर, ताकि सच हो सके आपके अपने घर का सपना, जानिए तैयारी


केंद्र और राज्य को सोंपा प्रस्ताव

समूह ने प्रस्ताव की एक प्रति उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, प्रमुख सचिव उद्योग संजय शुक्ला को भेजी है। सदस्यों का मानना है कि, भोपाल में उद्योग और पर्यटन के विकास के लिए देश के सभी प्रमुख केंद्रों से हवाई संपर्क अनिवार्य रूप से होना चाहिए। सदस्यों के मुताबिक लोकल इन्वेस्टर्स समिट 2022 भोपाल में नहीं कराए जाने का एक प्रमुख कारण यह भी रहा कि भोपाल का हवाई संपर्क कुछ शहरों तक सीमित है।

छात्र नेता शिवराज सिंह यादव से मिलने केंद्रीय जेल पहुंचे दिग्विजय सिंह, कह डाली बड़ी बात, देखें वीडियो