रामदेव पर MP सरकार की मेहरबानी, पतंजलि के लिए जमीन-टैक्स में छूट
बाबा रामदेव पर मेहरबानी जारी है। राज्य सरकार अब पतंजलि उत्पादों को सहकारी संस्थाओं के जरिए बेचने की तैयारी कर रही है। कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है।
patanjali product,baba ramdev,madhya pradesh goverment,discount on land tax,patanjli shop open in madhya pradesh
सभी फाइल फोटो
भोपाल. बाबा रामदेव पर मेहरबानी जारी है। राज्य सरकार अब पतंजलि उत्पादों को सहकारी संस्थाओं के जरिए बेचने की तैयारी कर रही है। कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। सीएम शिवराज सिंह ने प्रस्ताव बनाने और बाबा रामदेव से चर्चा करने के लिए कहा है। इस मेहरबानी से पहले भी राज्य सरकार ने बाबा रामदेव को जमीन देने के लिए नीति में बदलाव किया था। बाबा ने टैक्स में छूट मांगी तो नियमों का दायरा बढ़ाकर फायदा पहुंचाया गया।
40 एकड़ जमीन : सरकार ने रामदेव की कंपनी को आयुर्वेद प्रोडक्ट के लिए पीथमपुर-धार में 40 एकड़ जमीन दी है। इसके लिए सरकार ने नीति में पिछले महीने बदलाव कर दिया था। यह जमीन 25 लाख रुपए/एकड़ दी गई है, जबकि भूमि का वास्तविक मूल्य कई गुना ज्यादा है। इसके लिए रामदेव ने एक करोड़ रुपए सरकारी खजाने में जमा भी करा दिए हैं।
500 करोड़ की छूट : बाबा की फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए सीएसटी और वैट में राहत का रास्ता निकाला। चंद दिनों में रामदेव की कंपनी को करीब 500 करोड़ की छूट मिल भी गई। निवेश संवर्धन नीति का दायरा बढ़ाकर पतंजलि को जोड़ा गया। पहले केवल 10 करोड़ तक निवेश वालों को छूट थी।
केवल रामदेव पर इतनी मेहरबानी क्यों? डॉबर, वैद्यनाथ, झंडु और दूसरे प्रोडक्ट बेचने में क्या परेशानी है। ये पुराने और प्रतिष्ठित हंै। जबकि 90त्न पतंजलि की दवाएं किसी स्टेंडर्ड टेस्ट से पास ही नहीं होती है।
सहकारी संस्थाओं से पतंजलि के उत्पाद बेचे जाएंगे। इसके साथ सरकारी उपक्रम विंध्या-वैली के उत्पादन भी बेचेंगे। बाबा रामदेव से इस कार्ययोजना व करार पर बात होगी।
विश्वास सारंग, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, मप्र
इधर, माइक्रोमैक्स को 10 एकड़ जमीन
मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स भी पीथमपुर (इंदौर) की ओर रुख कर रही है। कंपनी के आवेदन पर सरकार ने पीथमपुर में दस एकड़ जमीन आवंटन को मंजूरी दे दी है। कुछ समय पहले ही कंपनी के प्रतिनिधि पीथमपुर में जमीन देख गए थे। तब उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर निवेश की इच्छा जाहिर की थी। कंपनी हैदराबाद और राजस्थान में भी यूनिट खोलना चाहती है। पहले उन्होंने भोपाल या आसपास जमीन मांगी थी, लेकिन बाद में पीथमपुर चुना। कंपनी पीथमपुर में प्रोडक्शन यूनिट खोलेगी, जबकि सुपर कॉरिडोर पर योजना एक प्रशासनिक ब्लॉक बनाने की है।