17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flashback: दिव्यांका की शादी का गवाह बना भोपाल, चर्चा में रहा ब्रेकअप

दिव्यांका के भाई एश्वर्य को उनके हाथ का फास्ट फूड और कॉफी बहुत पसंद है। दिव्यांका की पढ़ाई भोपाल के कार्मल कान्वेंट हाईस्कूल से हुई। उच्च शिक्षा नूतन कॉलेज से पूरी की।

4 min read
Google source verification

image

Juhi Mishra

Dec 28, 2016

Divyanka Tripathi

Divyanka Tripathi

भोपाल। राजधानी की जान और टेलीविजन की शान बन चुकी दिव्यांका त्रिपाठी के लिए साल 2016 सबसे लकी रहा। इस साल वे विवेक दाहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। हालांकि इसके पहले से दिव्यांका कई विवादों और चर्चा में रहीं। उनका ब्रेकअप, राधे मां कनेक्शन से लेकर अवार्ड पाने और फैन फॉलोइंग बढऩे जैसी बातों ने दिव्यांका ने लोगों के दिलों पर राज किया। इस एक कहानी में जानिए भोपाल की अदा दिव्यांका त्रिपाठी का कैसा रहा साल...

देखें वीडियो

ऐसे बीता बचपन
दिव्यांका के भाई एश्वर्य को उनके हाथ का फास्ट फूड और कॉफी बहुत पसंद है। दिव्यांका की पढ़ाई भोपाल के कार्मल कान्वेंट हाईस्कूल से हुई। उच्च शिक्षा नूतन कॉलेज से पूरी की। वे कहतीं हैं कि मैं फैशन और मॉडलिंग से ज्यादा स्पोर्टस और एडवेंचर गेम्स में दिलचस्पी रखती थी। इसलिए स्कूल और कॉलेज में एनसीसी ज्वाइन की थी।

divyanka tripathi

जब थामी बंदूक
दिव्यांका को पहली बार एनसीसी शिविर में रायफल चलाने का मौका मिला। इसके बाद तो वो इसकी जैसे फैन हो गई। और तय कर लिया कि शूटिंग के शौक को करियर बनाएंगी। दिव्यंका के पापा-मम्मी भी एनसीसी कैडेट रह चुके थे इसलिए वे उन्हें आमीज़् ऑफिसर बनाना चाहते थे। दिव्यंका बताती हैं कि मैं भी अपने इंट्रेस्ट का काम कर रही थी लेकिन कॉलेज में पहुंचते ही पूरी थीम बदल गई। मेरी रॉयफल शूटिंग बहुत अच्छी थी। एक बार मैंने 10 कारतूस फायरिंग की थी और टेस्ट में 99 नंबर लायी थी।


दूरदर्शन से शुरू हुआ सफर
दिव्यांका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके सभी टीचसज़् उन्हें बहुत पसंद करते थे। वे आगे बताती है कि, मेरे टीचर्स ने ही मेरे डांसिंग और एक्टिंग के टैंलेंट को पहचाना और दूरदर्शन के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस बाद छोटी-मोटी डिबेट, नाटक, स्टेज शो करने शुरू कर दिए। मिस भोपाल बनने के बाद मुंबई का रूख किया।

साल 2004 में जीटीवी चैनल पर इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज नाम का एक टैलेंट शो लांच हुआ था। वे बतातीं हैं कि जब मैं इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने भोपाल से दिल्ली पहुंची तो वहां कई इंटरनेशनल मॉडल्स को देख कर होश उड़ गए लेकिन किस्मत ने साथ दिया और मेरा सिलेक्शन हो गया।


कॉम्पटीशन जीतने के बाद जब मैं भोपाल वापिस आयी तब जिंदगी का मकसद बदल चुका था। एडवेंचरस लाइफ और फौज में नौकरी करने का सपना पीछे छूट चुका था। एक दिन मुंबई से ऑडिशन के लिए कॉल आया। मैं विश्वास नहीं कर पा रही थी। मैंने तत्काल नेट पर सीरियल और प्रोडेक्शन हाऊस के बारे में पढ़ा, तो लगा यह कॉल सच है और मैं मुंबई के लिए निकल गई। ऑडिशन में सिलेक्ट हुई और 2006 में जीटीवी के शो बनू मैं तेरी दुल्हन के जरिए पहली बार टीवी पर आयी। इसके बाद कभी मुड़कर नहीं देखा और आज भी यह सफर जारी है।

राधे मां संग फोटो वायरल होने पर हुआ था हंगामा
दहेज़ उत्पीडऩ की आरोपी राधे मां के संग एक तस्वीर वायरल होने पर काफी हंगामा मचा था। तब रोज किसी न किसी बड़े सेलिब्रेटी की तस्वीर राधे मां संग सामने आती थी। इसी दौरान दिव्यंका त्रिपाठी की भी एक फोटो राधे मां संग वायरल हो गई।

divyanka tripathi

बोल्ड सीन पर हो चुका है हंगामा
दिव्यंका ने ये है मोहब्बतें के लिए बोल्ड सीन दिया था। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी (इशिता भल्ला) और करन पटेल (रमन भल्ला) के बीच हॉट सीन दिखाया गया था। जिसके बाद से करन की पत्नी ने काफी आपत्ति जताई थी।

सात साल तक रिलेशनशीप में थी दिव्यंका
दिव्यंका और शरद मल्होत्रा के बीच प्यार की चचाज़् बड़े जोर-से गूंजी थी। ये दोनों करीब सात साल तक साथ रहे। दिव्यंका के साथ शरद का अफेयर तब शुरू हुआ जब दोनों जीटीवी के पॉपुलर शो बनूं मैं तेरी दुल्हन में एक साथ काम कर रहे थे। हालाकि दोनों इससे इंकार करते रहे। लेकिन अंग्रेजी की एक कहावत है न लव एंड कफ कांट बी हिडेंन , प्यार और खांसी छुपाए नहीं छुपती। फिर इन दोनों के बीच इश्क की पर्देदारी में कहां रहने वाली थी। दिव्यंका और शरद मल्होत्रा 2006 में एक दूसरे के नजदीक आए थे।

divyanka

हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं
एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यंका ने कहा था कि, ब्रेकअप के लिए वो अकेले शरद मल्होत्रा को कसूरवार नहीं मानतीं , कुछ गलती मुझमें भी थी, हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं । मैं शरद के प्रति बहुत डेडिकेटेड थी। पारिवारिक कारणों से व्यस्त रहने के बावजूद भी मैं उसके लिए समय निकाला करती थी। लेकिन उसे हमारी परवाह नहीं थी।

divyanka tripathi weeding

ये कहा था शरद ने
शरद ने कहा- जब प्यार हो जाता है तो दुनिया थोड़ी बदल जाती है। दिव्यंका से अलग होने के बाद भी मैं इनकी पूरी इज्जत करता हूं। मैं जानता हूं कि मेरी वजह से कई लोग इंटेशनली हर्ट हुए होंगे लेकिन ये सब अनजाने में हुआ, मेरा इरादा ऐसा कुछ नहीं था। अपने ब्रेकअप पर शरद बोले कि जब उनका दिव्यंका से रिश्ता टूटा तो लोग उन्हें गलत कहने लगे। लेकिन मेरी लाइफ को मैं बेहतर ढंग से जानता हूं, इसे दूसरा कोई नहीं समझ सकता। शरद ने हाल ही में दिव्यंका को शादी की बधाई दी है. उन्होंने कहा था- मेरी ओर से दिव्यंका को ऑल द बेस्ट। वो बहुत ही फैंटेस्टिक लड़की है और मैं उसे अपनी वेल विशेज देता हूं।

ये भी पढ़ें

image