Divyanka Tripathi,sharad malhotra brekaup,love story,divyanka tripathi marriage
भोपाल। 8 जुलाई को टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की शादी है। दिव्यांका अपने को-एक्टर विवेक दाहिया से शादी कर रही हैं। इससे पहले दिव्यांका सात साल तक रिलेशनशिप में रहीं।
दिव्यांका और शरद मल्होत्रा के बीच प्यार की चर्चा बड़े जोर-से गूंजी थी। ये दोनों करीब सात साल तक साथ रहे। दिव्यांका के साथ शरद का अफेयर तब शुरू हुआ जब दोनों जीटीवी के पॉपुलर शो बनूं मैं तेरी दुल्हन में एक साथ काम कर रहे थे।
हालाकि दोनों इससे इंकार करते रहे। लेकिन अंग्रेजी की एक कहावत है न लव एंड कफ कांट बी हिडेंन , प्यार और खांसी छुपाए नहीं छुपती। फिर इन दोनों के बीच इश्क की पर्देदारी में कहां रहने वाली थी। दिव्यांका और शरद मल्होत्रा 2006 में एक दूसरे के नजदीक आए थे। इसी साल मार्च में उनका ब्रेक-अप हुआ।
दिल टूटा तो कहा हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं
एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने कहा था कि, ब्रेकअप के लिए वो अकेले शरद मल्होत्रा को कसूरवार नहीं मानतीं , 'कुछ गलती मुझमें भी थी, हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं । मैं शरद के प्रति बहुत डेडिकेटेड थी। पारिवारिक कारणों से व्यस्त रहने के बावजूद भी मैं उसके लिए समय निकाला करती थी'।
मैंने हर वक़्त उसकी ख़ुशी का ख्याल रखा था, जितना मैंने उसके लिए किया उसने कभी मेरे लिए वो समर्पण भाव नहीं दिखाया। हम महिलाएं बेवकूफ होती हैं जिससे प्यार करती हैं, उसके लिए सबकुछ करती हैं। हमें खुद के लिए स्टैंड लेना याद नहीं रहता। इस रिश्ते का सबसे बड़ा सबक मेरे लिए यह था कि किसी को खुश रखने के लिए अपनी पहचान मत गंवाओ।