4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल में बंद अनंत सिंह ने अस्पताल में सरेआम पी सिगरेट, वीडियो वायरल होते ही RJD ने कहा- नीतीश जी का दुलारा खलनायक

Anant Singh Viral Video: पटना के IGIMS अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए जेल में बंद बाहुबली विधायक अनंत सिंह का सिगरेट पीते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसके बाद RJD ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jan 18, 2026

anant singh viral video

अनंत सिंह वायरल वीडियो

Anant Singh Viral Video: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बाहुबली अनंत सिंह सुर्खियां बटोर रहे हैं। मोकामा से JDU विधायक और फिलहाल बेउर जेल में बंद अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पटना के IGIMS अस्पताल के परिसर में सिगरेट पीते हुए दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद RJD ने नीतीश सरकार की कानून-व्यवस्था और अनंत सिंह को कथित तौर पर मिल रहे 'VIP ट्रीटमेंट' पर सवाल उठाए हैं।

वीडियो में क्या है?

वायरल हो रहे इस वीडियो में अनंत सिंह अपने समर्थकों से घिरे हुए दिख रहे हैं। वह सिगरेट पीते हुए एक हॉल से बाहर निकलते और फिर लिफ्ट में जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अस्पताल के सुरक्षाकर्मी भी दिख रहे हैं, लेकिन कोई भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं करता। वायरल वीडियो में "नायक नहीं, खलनायक है तू" गाना जोड़ा गया है।

जेल में बंद, फिर भी अस्पताल में पी रहे सिगरेट

अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद हत्याकांड के सिलसिले में जेल में हैं, जो 2025 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हुआ था। उन्होंने जेल से ही चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद उन्होंने जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से उन्हें समय-समय पर मेडिकल चेकअप के लिए IGIMS लाया जाता है। इसी दौरान यह वीडियो बनाया गया है।

नीतीश जी का दुलारा खलनायक

वीडियो वायरल होते ही विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया। RJD प्रवक्ता प्रियंका भारती ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए फिल्मी डायलॉग में लिखा, “नायक नहीं खलनायक है तू… सुशासन को धुएं में उड़ाता हुआ अनंत सिंह! नीतीश जी का दुलारा खलनायक अस्पताल में सिगरेट पीते हुए रीलबाजी कर रहे है!”

NDA के लोग कानून तोड़ने में सबसे आगे - RJD

RJD के राष्ट्रीय प्रवक्ता एजाज अहमद ने और भी तीखा सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "NDA सदस्य कानून तोड़ने में सबसे आगे हैं। क्या अस्पतालों में धूम्रपान निषेध कानून लागू नहीं होता?" उन्होंने सीधे नीतीश सरकार और JDU पर हमला बोलते हुए कहा, "नीतीश जी को समझाना चाहिए, क्या कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है? BJP-JDU चुप क्यों हैं?"

एजाज अहमद ने खास तौर पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार का नाम लेते हुए उनसे इस मामले पर पार्टी का रुख साफ करने की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि क्या धूम्रपान पर बैन सिर्फ कागजों पर रहेगा या कानून को सच में लागू किया जाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह मुद्दा सिर्फ धूम्रपान के बारे में नहीं है, बल्कि VIP कैदियों को दी जा रही खास सुविधाओं और कानून लागू करने में दोहरे मापदंडों के बारे में भी है।

धूम्रपान निषेध कानून का उल्लंघन

2003 के COTPA एक्ट के तहत अस्पताल परिसर में धूम्रपान मना है। मेडिकल संस्थानों, सरकारी इमारतों और सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है। हालांकि, वीडियो में किसी भी अधिकारी या गार्ड ने धूम्रपान करने वाले को रोकने की कोशिश नहीं की।

Story Loader